फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sandeep Singh: फिल्म निर्माता संदीप सिंह को फेसबुक पर मिली जान से मारने की धमकी, कहा- सिद्धू मूसेवाला जैसा...

Thu, 07 Jul 2022 05:16 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Thu, 07 Jul 2022 05:16 PM IST
विज्ञापन
Film Producer Sandeep Singh received a death threat on Facebook says that they kill him like Punjabi Singer Sidhu Moose Wala
फिल्म निर्माता संदीप सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद से ही कई हस्तियों को जान से मारने की धमकी मिल चुकी हैं। वहीं, अब फिल्म निर्माता संदीप सिंह को भी फेसबुक पर जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी में सिद्धू मूसेवाला की हत्या की तरह ही घटना को अंजाम देने की बात कही गई है। इस मामले में संदीप सिंह ने मुंबई पुलिस को शिकायत दी है।

Film Producer Sandeep Singh received a death threat on Facebook says that they kill him like Punjabi Singer Sidhu Moose Wala
संदीप सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, मुंबई पुलिस के हवाले से समाचार एजेंसी एएनआई ने बताया कि फिल्म निर्माता संदीप सिंह को फेसबुक पर धमकी देकर कहा गया कि उनकी हत्या को सिद्धू मूसेवाला की हत्या की तरह ही अंजाम दिया जाएगा। पुलिस ने संदीप सिंह की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 

Film Producer Sandeep Singh received a death threat on Facebook says that they kill him like Punjabi Singer Sidhu Moose Wala
संदीप सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि संदीप सिंह एक बॉलीवुड निर्माता हैं, जो इन दिनों पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की बायोपिक का निर्माण कर रहे हैं।। संदीप ने अमिताभ बच्चन की 'झुंड', हंसल मेहता की मनोज वाजपेयी-राजकुमार राव अभिनीत 'अलीगढ़' और रणदीप हुड्डा, ऋचा चड्ढा और ऐश्वर्या राय बच्चन की 'सरबजीत' जैसी फिल्मों का भी निर्माण किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Film Producer Sandeep Singh received a death threat on Facebook says that they kill him like Punjabi Singer Sidhu Moose Wala
सलमान खान, करण जौहर, मनु पंजाबी - फोटो : सोशल मीडिया

सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद कई सिलेब्स को जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। सलमान खान को सिद्धू की मौते के कुछ दिनों बाद ही धमकी भरा लेटर मिला था। इस पूरे मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम सामने आया था। वहीं, करण जौहर को भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से धमकी दी गई थी। इस मामले में गिरफ्तार हुए सिद्धेश कांबले ने बताया था कि उनका प्लान करण से पांच करोड़ रुपये वसूलने का था। इसके अलावा मनु पंजाबी को भी चार घंटे में 10 लाख रुपये न देने पर मूसेवाला की तरह की हत्या करने की बात कही थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed