{"_id":"5af1a7264f1c1ba1098b8dfa","slug":"five-bearded-grooms-of-bollywood","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सोनम ही नहीं, बॉलीवुड की इन 5 एक्ट्रेस को भी मिले हैं दाड़ी वाले दूल्हे, चौथे की शादी में मिला दर्द","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सोनम ही नहीं, बॉलीवुड की इन 5 एक्ट्रेस को भी मिले हैं दाड़ी वाले दूल्हे, चौथे की शादी में मिला दर्द
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 09 May 2018 08:34 AM IST
विज्ञापन
sonam kapoor and anand ahuja
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चाहे लड़कियां हो या लड़के फैशन की बात हो तो सब आजकल ट्रेंडिंग लुक में ही दिखना चाहते हैं यानी जिस फैशन का दौर चल रहा है सब उसी लुक में दिखना चाहता हैं और आजकल लड़कों का ट्रेंडिंग लुक है दाढ़ी, जिसका असर अब बॉलीवुड के दूल्हों पर भी नजर आ रहा है। आज ही सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी हुई है और यहां भी दूल्हा दाढ़ी में ही नजर आया है। आज हम आपको ऐसे ही दूल्हों के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने अपनी शादी के मंडप में भी दाढ़ी की आहूति नहीं दी...
abhishek bachchan
अभिषेक बच्चन की शादी 20 अप्रैल 2007 को ऐश्वर्या राय के साथ हुई थी और इस शादी में अभिषेक दाढ़ी में नजर आए थे। दोनों की शादी के चर्चे पूरी मीडिया में थे। दोनों के शादी में पहनने वाले कपड़ों से लेकर शादी में आने वाले मेहमानों की लिस्ट तक खास थी लेकिन अभिषेक बच्चन की दादी तेजी बच्चन की तबियत खराब होने के कारण शादी को बेहद निजी रखने का फैसला लिया गया था।
shahid kapoor
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की शादी 7 जुलाई 2015 में हुई थी। अपने चॉकलेटी लुक के लिए पहचाने जाने वाले शाहिद ने शादी में अपने इस लुक से दूरी रखी और दाढ़ी में ही दूल्हे की पगड़ी पहने नजर आए। इनकी शादी की सबसे अनोखी बात यह थी कि मीरा उनसे 13 साल छोटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
virat kohli
टीम इंडिया के कप्तान और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की शादी 11 दिसंबर 2017 को इटली में हुई थी। कोहली के लुक की बात करें तो जब वह टीम इंडिया में आए थे तब क्लीन शेव में थे लेकिन इसके बाद वह बीते कई सालों से दाढ़ी में ही हैं और अपनी शादी में भी वह दाढ़ी में ही नजर आए।
विज्ञापन
mohit marwaha
मोहित मारवाह की शादी को कौन भूला सकता है। उनकी शादी में ही एक्ट्रेस श्रीदेवी का निधन हुआ था। मोहित की शादी अंतरा मारवाह से 24 फरवरी 2018 को दुबई में हुई थी। दाढ़ी वाले दूल्हों की बात की जाए तो मोहित भी इस लिस्ट में शामिल हैं। बता दें कि मोहित बोनी कपूर के भांजे लगते हैं। वह बोनी कपूर-अनिल कपूर-संजय कपूर की बहन व सुरेंद्र कपूर की बेटी रीना मारवाह के बेटे हैं। वह अर्जुन कपूर और सोनम कपूर के कजिन हैं।