फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पांच खबरें: सुधा चंद्रन के पिता केडी चंद्रन का निधन और सलमान ने पायरेटेड वेबसाइट पर जताया गुस्सा

Mon, 17 May 2021 07:56 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Mon, 17 May 2021 07:56 AM IST
विज्ञापन
Five news: Sudha Chandran father KD Chandran dies and Salman expresses anger on pirated website
सुधा चंद्रन-केडी चंद्रन - फोटो : सोशल मीडिया

मनोरंजन जगत के लिए एक दुखद खबर सामने आ रही है। अभिनेत्री सुधा चंद्रन के पिता और दिग्गज अभिनेता केडी चंद्रन का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। एक खास बातचीत के दौरान सुधा चंद्रन ने पिता की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि रविवार सुबह दिल का दौरा पड़ने की वजह से केडी चंद्रन ने 86 की उम्र में अंतिम सांस ली। उनकी मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हुई। 86 वर्षीय केडी चंद्रन का 12 मई से अस्पताल में इलाज चल रहा था। केडी चंद्रन बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों और टीवी शोज का हिस्सा रह चुके हैं। जिनमें कोई मिल गया, चाइना गेट, कॉल, हम हैं राही प्यार के, तेरे मेरे सपने, जुनून, हर दिल जो प्यार करेगा, शरारत, मैं माधुरी दीक्षित बनना चाहती हूं जैसी फिल्मों के नाम शामिल हैं।


दुखद: सुधा चंद्रन के पिता केडी चंद्रन का दिल का पड़ने से निधन, 86 की उम्र में ली अंतिम सांस

Five news: Sudha Chandran father KD Chandran dies and Salman expresses anger on pirated website
अमिताभ बच्चन - फोटो : Instagram
कोरोना महामारी से पूरा देश एकजुट होकर जंग लड़ रहा है और इससे बचाव के लिए लोग कोविड-19 वैक्सीन लगवा रहे हैं। हाल ही में महानायक अमिताभ बच्चन ने वैक्सीन की दूसरी डोज भी लगवा ली है और उन्होंने इसकी तस्वीर साझा करते हुए मजेदार कैप्शन भी लिखा है। अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अपनी हर जानकारी फैंस के साथ साझा करते रहते हैं। अब उन्होंने वैक्सीन की दूसरी डोज लेते हुए फोटो पोस्ट की है। अमिताभ बच्चन ने फोटो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, 'दूसरा भी हो गया। कोविड वाला, क्रिकेट वाला नहीं। इसके बाद हंसने वाले इमोजी के साथ वो आगे लिखते हैं, सॉरी, सॉरी यह काफी बुरा था।'

कोविड 19: अमिताभ बच्चन ने लगवाई वैक्सीन की दूसरी डोज, तस्वीर साझा करते हुए लिखा मजेदार कैप्शन
Five news: Sudha Chandran father KD Chandran dies and Salman expresses anger on pirated website
सौंदर्या - फोटो : Instagram
एक तरफ देश में कोरोना का कहर जारी है और लोग खुद को सुरक्षित रखने का उपाय कर रहे हैं तो वहीं कुछ अश्लील लोग ऐसे भी हैं जो ऐसे समय में भी अपनी घटिया मानसिकता का प्रदर्शन कर रहे हैं। दक्षिण भारतीय अभिनेत्री और गायिका सौंदर्या ने हाल ही में बताया कि एक कॉलेज के लेक्चरर ने उन्हें अश्लील मैसेज भेजे हैं और उनका उत्पीड़न किया है। सौंदर्या को इस बात से काफी दुख पहुंचा है। उन्हें सबसे ज्यादा दुख इस बात का है कि एक कॉलेज के लेक्चरर होने के बाद भी शख्स ने बेहद शर्मनाक टिप्पणियां की हैं। हालांकि सौंदर्या भी इस मामले पर चुप नहीं बैठीं और उन्होंने उस शख्स के मैसेज का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर साझा कर दिया। साथ ही उन्होंने लेक्चरर को इंस्टाग्राम पर ब्लॉक भी कर दिया।

शर्मनाकः कॉलेज के प्रोफेसर ने सौंदर्या को भेजे अश्लील मैसेज, अभिनेत्री ने स्क्रीनशॉट साझा कर लगाई क्लास
विज्ञापन
विज्ञापन
Five news: Sudha Chandran father KD Chandran dies and Salman expresses anger on pirated website
सलमान खान - फोटो : Social media
हाल ही में सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'राधे योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' ओटीटी प्लेटफॉर्म जी प्लेक्स पर रिलीज हो चुकी है। फिल्म को लेकर दर्शकों में भारी क्रेज देखा गया था। जिसका असर यह हुआ कि रिलीज के तुरंत बाद ही जी प्लेक्स का सर्वर क्रैश हो गया था। वहीं ओटीटी ने अपना सालाना सब्सक्रिप्शन और फिल्म ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’ की टिकट का खर्चा जोड़कर एक कॉम्बो ऑफर लॉन्च किया था। इसका मतलब कि जो दर्शक भी जी सिनेप्लेक्स पर ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’ देखने के लिए भुगतान करेंगे, वे इसके साथ साल भर तक जी5 पर उपलब्ध सामग्री भी देख सकेंगे। 

Radhe: सलमान खान की नसीहत, 'पाइरेटेड साइट्स पर ना देखें फिल्म वरना होगी कार्रवाई'
विज्ञापन
Five news: Sudha Chandran father KD Chandran dies and Salman expresses anger on pirated website
शूटिंग - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में सबसे पहले लॉकडाउन घोषित कर दिया था। जिसके चलते मुंबई में होने वाली फिल्मों और धारावाहिकों की शूटिंग पर भी रोक लग गई थी। पाबंदी लगने के बाद मेकर्स ने गोवा और ओडिशा जैसे राज्यों में शूटिंग करना शुरू कर दिया था। लेकिन अब खबर आ रही है कि ओडिशा में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रदेश सरकार ने राज्य में होने वाली सभी शूटिंग पर रोक लगा दी है।



कोरोना: ओडिशा में चल रही शूटिंग पर राज्य सरकार ने लगाई रोक, मेकर्स की बढ़ी परेशानी

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed