{"_id":"63835c4663d71f782033da7a","slug":"freddy-actor-kartik-aaryan-given-reply-who-calls-him-a-replacement-star-said-it-is-tough-to-ignore-me","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kartik Aaryan: खुद को 'रिप्लेसमेंट स्टार' कहे जाने पर कार्तिक आर्यन ने तोड़ी चुप्पी, बोले- अब मुझे कोई डर नहीं","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Kartik Aaryan: खुद को 'रिप्लेसमेंट स्टार' कहे जाने पर कार्तिक आर्यन ने तोड़ी चुप्पी, बोले- अब मुझे कोई डर नहीं
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Sun, 27 Nov 2022 06:23 PM IST
सार
हाल ही में एक इंटरव्यू में कार्तिक को एक मीम दिखाया गया, जिसमें उन्हें अक्षय का 'रिप्लेस्मेंट स्टार' कहा गया।
विज्ञापन
1 of 1
कार्तिक आर्यन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेता कार्तिक आर्यन के सितारे इस वक्त बुलंदी पर हैं। एक के बाद एक कई शानदार प्रोजेक्ट्स उनकी झोली में हैं। हाल ही में, खबर आई थी कि कार्तिक 'हेरा फेरी-3' का हिस्सा बनने जा रहे हैं। इस खबर की पुष्टि एक्टर परेश रावल ने की। इसके बाद कार्तिक के फैंस खुशी से झूम उठे। वहीं, अक्षय कुमार के फैंस को निराशा हुई। इतना ही नहीं, सोशल मीडिया पर कार्तिक को लेकर कई तरह की फनी रील्स और मीम्स भी वायरल होने लगे। इन पर अब कार्तिक आर्यन ने चुप्पी तोड़ी है।
हाल ही में एक इंटरव्यू में कार्तिक को एक मीम दिखाया गया, जिसमें उन्हें अक्षय का 'रिप्लेस्मेंट स्टार' कहा गया। मीमर्स ने कार्तिक के लिए लिखा कि वह अब 'मिशन इम्पॉसिबल' में टॉम क्रूज की जगह भी ले सकते हैं। इस मीम को देखते हुए अभिनेता कार्तिक आर्यन को बहुत हंसी आई और उन्होंने बताया बहुत से लोगों ने उन्हें भी ये मीम भेजा है। जितनी बार वे इसे देखते हैं, उतना ही ये और फनी लगता है।
Salman Khan: 30 साल बाद फिर साथ आएंगे सलमान और रेवती, इस फिल्म में नजर आएगी जोड़ी
खुद को लेकर बने मीम्स और रील्स पर प्रतिक्रिया देते हुए कार्तिक ने कहा, 'पहले मुझे इग्नोर किए जाने का डर था, क्योंकि लंबे समय से और वर्षों तक हमेशा मुझे इग्नोर किया जाता रहा, लेकिन अब वो समय आ गया है, जब मुझे लगता है कि अब मुझे नजरअंदाज करना मुश्किल है। अब मैं बहुत खुश हूं, क्योंकि अब मुझे वह डर नहीं सताता है और ना ही मेरी जिंदगी का हिस्सा है।'
Shweta Bachchan: नव्या के पॉडकास्ट में श्वेता ने दिया मां जया को जवाब, बोलीं- सबकुछ आपके बारे में नहीं हो सकता
वर्क फ्रंट की बात करें तो कार्तिक अपनी आगामी फिल्म 'फ्रेडी' में नजर आएंगे। यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज होगी। इस फिल्म के प्रोमो और गानों ने पहले ही दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित कर लिया है। बता दें कि 'फ्रेडी' 2 दिसंबर 2022 को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी। 'फ्रेडी' के अलावा कार्तिक रोहित धवन निर्देशित फिल्म 'शहजादा' में दिखाई देंगे। इसके अलावा कार्तिक 'सत्यप्रेम की कथा' में कियारा आडवाणी के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे।
Kiara-Sidharth: 2 दिसंबर को सिद्धार्थ संग शादी का एलान करेंगी कियारा? अभिनेत्री के पोस्ट ने फैंस को किया खुश
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।