फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Report: 'दृश्यम 2' के आगे पहले ही दिन 'एन एक्शन हीरो' का निकला दम, लगातार कमजोर पर रही 'भेड़िया'

Sat, 03 Dec 2022 08:09 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Sat, 03 Dec 2022 08:09 AM IST
विज्ञापन
friday box office report ajay devgn drishyam 2 varun dhawan bhediya an action hero day 1 collection
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया

बॉक्स ऑफिस पर आजकल अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 2 धमाल मचा रही है। इसके अलावा वरुण धवन की भेड़िया धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रही है। वहीं शुक्रवार को सिनेमाघरों में आयुष्मान खुराना की एन एक्शन हीरो रिलीज हो गई है। कहा जा रहा था कि एन एक्शन हीरो भेड़िया को पछाड़ने में सफल हो सकती है, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। तो चलिए जानते हैं कि बीते शुक्रवार को इन फिल्मों ने कितना कलेक्शन किया है।

friday box office report ajay devgn drishyam 2 varun dhawan bhediya an action hero day 1 collection
एन एक्शन हीरो - फोटो : सोशल मीडिया

एन एक्शन हीरो
आयुष्मान खुराना की फिल्म 'एन एक्शन हीरो' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। सामाजिक विषयों पर फिल्में बनाने वाले आयुष्मान की फिल्म ने पहले दिन ही बेहद धीमी शुरुआत की है। फिल्म का ओपनिंग डे कलेक्शन उतना दमदार देखने को नहीं मिला। शुरूआती तौर पर सामने आए आंकड़ों के मुताबिक फिल्म 'एन एक्शन हीरो' ने पहले दिन 1.50 करोड़ का कलेक्शन किया है।

इसे भी पढ़ें- An Action Hero Box Office Day 1: पहले दिन ही कमजोर पड़ी आयुष्मान की 'एन एक्शन हीरो', महज इतना हुआ कलेक्शन
 

friday box office report ajay devgn drishyam 2 varun dhawan bhediya an action hero day 1 collection
दृश्यम 2 - फोटो : सोशल मीडिया

दृश्यम 2
अजय देवगन की फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 15 दिनों का समय बीत गया है। लेकिन अभी भी फिल्म को लेकर फैंस में क्रेज बरकरार है। वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस पर तो दृश्यम ने 200 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है, लेकिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अभी आंकड़ा 200 के पार नहीं पहुंचा है। दृश्यम 2 के शुक्रवार के कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने 15वें दिन 4.20 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 167.68 करोड़ रुपये हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
friday box office report ajay devgn drishyam 2 varun dhawan bhediya an action hero day 1 collection
भेड़िया - फोटो : सोशल मीडिया

भेड़िया 
अभिनेता वरुण धवन की फिल्म 'भेड़िया' की रिलीज को आज आठ दिन पूरे हो गए हैं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुस्त रफ्तार से बढ़ रही है। फिल्म ने 7.47 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली। इसके बाद वीकएंड पर फिल्म की कमाई में बढ़त आई थी, लेकिन फिर भेड़िया का आंकड़ा लगातार गिरता ही जा रहा है। फिल्म की आठवें दिन की कमाई सामने आ गई है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने शुक्रवार को दो करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन  44.05 करोड़ रुपये हो गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed