{"_id":"615846c08ebc3edaf04f23c6","slug":"from-saif-to-urmila-these-stars-got-married-after-crossing-the-age-of-40","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉलीवुड: 40 की उम्र के बाद इन छह स्टार्स ने रचाई शादी, लिस्ट में सैफ से लेकर उर्मिला मातोंडकर तक हैं शामिल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बॉलीवुड: 40 की उम्र के बाद इन छह स्टार्स ने रचाई शादी, लिस्ट में सैफ से लेकर उर्मिला मातोंडकर तक हैं शामिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ये बात सच है कि, प्यार की कोई उम्र नहीं होती है और यही नियम शादी पर भी लागू होता है। बेशक एक इंसान के लिए शादी की सही उम्र 25 से 30 साल मानी जाती है। लेकिन बदलते समय ने उम्र के इस नंबर को भी बदल दिया है। आज के समय में इंसान को जिस उम्र में सच्चा प्यार मिलता है, वह तभी शादी के बंधन में बंधने के लिए राजी हो जाता है और इसका सही उदाहरण बॉलीवुड इंडस्ट्री में देखने को मिलता है। बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसे स्टार्स शामिल हैं, जिन्हें 25 या 30 की नहीं, बल्कि 40 की उम्र को पार करने के बाद अपनी शादीशुदा जिंदगी की शुरुआत की है। तो आइए इस आर्टिकल में हम आपको उन्हीं कपल के बारे में बताते हैं, जिन्होंने 40 की उम्र को पार करके अपने पार्टनर संग सात फेरे लिए थे। इस लिस्ट में सैफ से लेकर नीना गुप्ता तक जैसे मशहूर सितारों का नाम शामिल है।
सैफ अली खान
सैफ अली खान बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता हैं। लेकिन एक्टर अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से हमेशा चर्चाओं में रहते हैं। अभिनेता ने दो शादियां की हैं। उनकी पहली शादी 21 साल की उम्र में एक्ट्रेस अमृता सिंह से हुई थी, जिससे उनका तलाक हो चुका है। इसके बाद सैफ अली खान ने अपने से 13 साल छोटी अभिनेत्री करीना कपूर संग निकाह किया। सैफ अपनी दूसरी शादी के समय अपनी 40 साल की उम्र को पार कर चुके थे।
3 of 6
बॉलीवुड कपल्स
- फोटो : सोशल मीडिया
नीना गुप्ता
नीना गुप्ता की पर्सनल लाइफ हमेशा सुर्खियों में रही है। एक समय था, जब नीना गुप्ता वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स को डेट कर रही थीं। इस दौरान एक्ट्रेस ने एक बेटी को भी जन्म दिया, जिसका नाम मसाबा गुप्ता है। हालांकि, नीना गुप्ता और विवियन शादी के बंधन में नहीं बंधे थे। एक्ट्रेस ने साल 2018 में दिल्ली के रहने वाले सीए विवेक मेहरा संग सात फेरे लिए थे। उस दौरान नीना 46 साल की थीं। दोनों की शादी अमेरिका में हुई थी।
प्रीति जिंटा
बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने 40 साल की उम्र में अमेरिकी बिजनेसमैन व अपने बॉयफ्रेंड गुडइनफ संग शादी रचाई थी। दोनों बेहद ही गुपचुप अंदाज में शादी के बंधन में बंधे थे, जिसकी भनक किसी को नहीं लगी थी। प्रीति अपने पति गुडइनफ से 10 साल बड़ी हैं। हालांकि, उम्र के अंतर के बाद भी दोनों के बीच बेहद प्यार है।
विज्ञापन
5 of 6
kabir bedi
कबीर बेदी
अभिनेता कबीर बेदी ने अपनी जिंदगी में एक नहीं दो नहीं, बल्कि चार शादियां की हैं। उनकी पहली शादी साल 1969 में प्रोतिमा बेदी संग हुई थी। लेकिन दोनों ने कुछ साल बाद ही तलाक ले लिया था। इसके बाद कबीर बेदी ने फैशन डिजाइनर सुशासन हम्फ्रेस संग शादी करके अपनी जिंदगी की नई शुरुआत की। लेकिन उनका ये रिश्ता भी कामयाब नहीं हो पाया और दोनों के बीच तलाक हो गया था। कबीर बेदी ने तीसरी शादी रेडियो प्रेजेंटर निक्की बेदी संग की थी। इस बार भी समस्याओं की वजह से उनका रिश्ता नहीं टिक पाया था। हालांकि, तीन शादियां टूटने के बाद भी कबीर बेदी का प्यार पर से भरोसा नहीं उठा। उन्होंने अपने 70वें जन्मदिन पर 6 जनवरी को 42 साल की परवीन संग शादी करने की घोषणा करके हर किसी को हैरान कर दिया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।