फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विवाद: आमिर खान का विज्ञापन देख भड़के यूजर्स, अभिनेता पर लगाया हिंदू विरोधी होने का आरोप

Sat, 02 Oct 2021 05:36 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sat, 02 Oct 2021 05:36 PM IST
विज्ञापन
Controversy: Users agitated after seeing Aamir Khans CEAT ad accused the actor of being anti-Hindu
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

बीते दिनों बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन से लेकर एक्ट्रेस आलिया भट्ट तक अपने विज्ञापनों को लेकर विवादों में रहे थे। अभी ये विवाद पूरी तरह शांत भी नहीं हुआ था कि अब एक्टर आमिर खान का एक विज्ञापन विवादों में घिर गया है। दरअसल, हाल ही में सीएट टायर ने अपना एक विज्ञापन जारी किया है। इस एड में आमिर खान सड़कों पर पटाखे नहीं चलाने की अपील कर रहे हैं। वहीं, विज्ञापन के सामने आते ही सोशल मीडिया पर इसका जमकर विरोध किया जा रहा है। एड के जरिए लोग एक्टर पर हिंदूविरोधी होने का आरोप लगा रहे हैं। 

ऐसे में नाराज लोग आमिर खान और सीएट टायर को हिंदू विरोधी बताते हुए सोशल मीडिया पर लगातार उन्हें बॉयकॉट करने की अपील कर रहे हैं। इस एड में आमिर खान बच्चों से कहते हैं कि अनार बम, सुतली बम, चकरघिन्नी, आज अगर हमारी टीम छक्के छुड़ाती है तो हम भी पटाखे छुड़ाएंगे, लेकिन कहां सोसाइटी के अंदर। क्योंकि रोड गाड़ी चलाने के लिए है राकेट जलाने के लिए नहीं। 

 
यहां देखें विज्ञापन

Controversy: Users agitated after seeing Aamir Khans CEAT ad accused the actor of being anti-Hindu
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

एड के सामने आते ही लोग सोशल मीडिया पर इसका काफी विरोध कर रहे हैं। वहीं, कई लोग इस एड के जरिए आमिर खान और सीएट टायर पर भी निशाना साध रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- बॉलीवुड स्पेशली खा...हिंदू त्योहारों को निशाना बनाते हैं। इसके बावजूद हिंदू लोग इनकी फिल्मों को देखते हैं। 

 

Controversy: Users agitated after seeing Aamir Khans CEAT ad accused the actor of being anti-Hindu
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, एक अन्य यूजर ने आमिर खान से सवाल करते हुए पूछा कि क्या सड़क नमाज पढ़ने के लिए है? एक अन्य यूजर ने लिखा- सीएट टायर तुम्हें शर्म आनी चाहिए। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर लोग सीएट टायर के मालिक हर्ष गोयनका पर भी निशाना साध रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Controversy: Users agitated after seeing Aamir Khans CEAT ad accused the actor of being anti-Hindu
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

एक यूजर ने हर्ष गोयनका के पुराने ट्वीट पोस्ट करते हुए उन्हें हिंदूफोबिक तक बता डाला। एक अन्य यूजर ने लिखा कि मैं सीएट टायर बदल दूंगा और अन्य लोगों को भी ऐसा करने को कहूंगा।

 

विज्ञापन
Controversy: Users agitated after seeing Aamir Khans CEAT ad accused the actor of being anti-Hindu
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब किसी विज्ञापन को लेकर इस तरह विवाद उठा हो। इससे पहले मान्यवर का एक विज्ञापन विवादों में आ गया है। इस विज्ञापन में आलिया भट्ट को दुल्हन के रूप में तैयार किया गया था और कन्यादान की परंपरा पर सवाल उठाया गया है। सोशल मीडिया पर जैसे ही ये विज्ञापन लोगों ने देखा, वैसे ही लोगों का गुस्सा भड़क गया। लोगों ने इस विज्ञापन को फेक फेमिनिज्म बताया। इतना ही नहीं वह इस एड को बैन तक करने की मांग कर रहे हैं।


 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed