फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोनाक्षी सिन्हा का खुलासा: 21 साल की उम्र में हुआ प्यार, 5 साल चला रिलेशनशिप

Sat, 02 Oct 2021 05:24 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sat, 02 Oct 2021 05:24 PM IST
विज्ञापन
Sonakshi Sinha's first serious relationship lasted over 5 year says I was in my 20s
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने अपने प्यार और ब्रेकअप को लेकर नया खुलासा किया है। उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में अपने रिलेशनशिप के बारे में खुलकर बताया है। सोनाक्षी ने बताया कि उनका पहला सीरियस रिलेशनशिप पांच साल तक चला था और उसके बाद उनका ब्रेकअप हुआ था। यह पहली बार है, जब सोनाक्षी सिन्हा ने अपने पहले रिलेशनशिप को लेकर खुलकर चर्चा की है। उन्होंने कहा कि स्कूल टाइम में भी उनका रिलेशनशिप चला था, लेकिन यह सीरियस नहीं था और ब्वॉयफ्रेंड के साथ उनका ब्रेकअप जल्दी हो गया था। उन्होंने कहा कि स्कूल के बाद जब उनका सीरियस रिलेशनशिप हुआ, तो काफी लंबा चला। 



बता दें कि अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा, अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा की बेटी हैं। उनका पहला सीरियस रिलेशनशिप 20 साल की उम्र के बाद हुआ था। उन्होंने कहा, जब मैं स्कूल में थी उस वक्त मेरा एक प्यारा रिश्ता था। लेकिन ग्रेजुएशन में मैंने उनसे 'ओके बाय' बोल दिया और इसके बाद मेरा सीरियस अफेयर हुआ।


 

Sonakshi Sinha's first serious relationship lasted over 5 year says I was in my 20s
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया

सोनाक्षी सिन्हा ने अपने इंटरव्यू में कहा, मुझे लगता है कि तब मैं 21 या 22 साल की रही होंगी, जब मेरा पहला सीरियस रिलेशनशिप हुआ। यह रिलेशनशिप काफी लंबा चला था। उन्होंने कहा कि उनका पहला रिलेशनशिप शायद 5 साल से भी अधिक चला था। उन्होंने कहा कि यह जरूरी है कि आप अपने रिश्ते में कुछ सीखें और आगे बढ़ जाएं। हर इंसान अलग होता है, उसका व्यक्तित्व अलग होता है। सोनाक्षी का कहना है कि इंसान को ऐसे आदमी को खोजना चाहिए, जो आपको झेल सके। उन्होंने कहा, मैंने बहुत सी बातें सीखी हैं। मैं बहुत छोटी थी और जैसे-जैसे आप बड़े होते हैं, तो सीखते जाते हैं। 
 

Sonakshi Sinha's first serious relationship lasted over 5 year says I was in my 20s
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया

सोनाक्षी सिन्हा का साफ कहना है कि उनके माता-पिता उनके लिए लड़का नहीं ढूंढ पाएंगे। उन्होंने कहा, अगर वो अपने पैरेंट्स के ऊपर लड़का ढूढ़ने की बात छोड़ दें, तो वो घर पर बैठी कुंवारी रह जाएंगी। सोनाक्षी ने कहा कि उनकी मां अक्सर शादी के बारे में उनसे पूछती रहती हैं। उन्होंने कहा कि माता-पिता को पता है कि जब मैं शादी के लिए तैयार हूंगी तो कर लूंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sonakshi Sinha's first serious relationship lasted over 5 year says I was in my 20s
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया

आपको बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत दंबग फिल्म से की थी। इस फिल्म में वो सलमान खान के ऑपोजिट थीं। इसके बाद उन्होंने 'राउडी राठौर', 'दबंग 2', 'लुटेरा', 'बुलेट राजा', 'हॉलिडे', 'तेवर', 'अकीरा', 'कलंक', 'खानदानी शफाखाना', 'दबंग 3' और 'मिशन मंगल' जैसी फिल्मों में अभिनय किया। 

विज्ञापन
Sonakshi Sinha's first serious relationship lasted over 5 year says I was in my 20s
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया

सोनाक्षी सिन्हा हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' में भी नजर आई थीं। अब उनकी  अगली फिल्म 'काकूडा' आने वाली है। सोनाक्षी ने फिल्म इंडस्ट्री में कदम बतौर कॉस्ट्यूम डायरेक्टर के तौर पर रखा था। उन्होंने साल 2005 में आई फिल्म 'मेरा दिल लेके देखो' में कॉस्ट्यूम डिजाइन किया था। 'दबंग' फिल्म के दौरान उनका नाम सलमान खान के छोटे भाई सोहेल खान के साले बंटी सचदेवा के साथ भी जुड़ा था। उनके इस अफेयर को लेकर उस वक्त काफी चर्चा हुई थी। दोनों लंबे वक्त तक रिलेशनशिप में रहे थे और फिर बाद में उनका ब्रेकअप हो गया था। उनका नाम अर्जुन कपूर, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर के साथ भी जुड़ चुका है।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed