फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gadar 2 Twitter Review: 20 साल बाद 'तारा सिंह' ने फिर में मचाया गदर, थिएटर में लगे हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे

Fri, 11 Aug 2023 12:53 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Fri, 11 Aug 2023 12:53 PM IST
विज्ञापन
gadar 2 twitter review starring sunny deol ameesha patel utkarsh sharma anil sharma film released read
गदर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल और अमीषा पटेल काफी समय से अपनी फिल्म 'गदर 2' को लेकर चर्चा में बने हुए थे। 20 साल सिल्वर स्क्रीन पर इसकी जोड़ी एक बार फिर देखने के लिए फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। आखिरकार, उनका यह इंतजार सफल रहा और आज यानी 11 अगस्त को सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर फिल्म गदर 2 सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। सुबह से ही फिल्म के शोज हाउसफुल चल रहे हैं। तारा सिंह और सकीना की आइकॉनिक जोड़ी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। 

gadar 2 twitter review starring sunny deol ameesha patel utkarsh sharma anil sharma film released read
'गदर 2' में सनी देओल - फोटो : social media

फिल्म में सनी देओल हो और कोई दमदार डायलॉग न हो ऐसा भला कहां हो सकता है। 'गदर 2' में उनका हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे दर्शकों को काफी पंसद आ रहा है और लोग इस पर थिएटर में जमकर हूटिंग, सीटियां और तालियां बजा रहे हैं। उनकी इस फिल्म को दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। वहीं, गदर 2 फिल्म क्रिटिक्स को खुश करने में नाकाम नजर आ रही है। इस फिल्म के प्रति उन्होंने निराशा जताई है। हालांकि कुछ लोगों ने 'गदर 2' के फर्स्ट हाफ की तारीफ की है और दूसरे हाफ को निराशाजनक बताया है। 

gadar 2 twitter review starring sunny deol ameesha patel utkarsh sharma anil sharma film released read
गदर 2 - फोटो : social media

वहीं, इस फिल्म को लेकर ट्विटर पर लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। एक ट्विटर यूजर ने लिखा, '' वाह क्या डायलॉग हैं,  एक के बाद एक डायलॉग सनी देओल क्या वापसी कर रहे हैं दोस्तों इस फिल्म को मिस न करें।'' वहीं, फिल्म को लेकर दूसरे यूजर ने लिखा, '' सनी पाजी ऑन फायर।" एक अन्य यूजर ने लिखा, ''#OMG2 देखने वालो पहले ओएमजी ही दे  लो, कहीं गदर देख लिया पहले तो सब भूल जाओगे...गदर चलेगा गदर।''

विज्ञापन
विज्ञापन
gadar 2 twitter review starring sunny deol ameesha patel utkarsh sharma anil sharma film released read
गदर 2 - फोटो : social media

वहीं, कुछ यूजर ने तारा सिंह की 'गदर 2' की तुलना अक्षय कुमार की ओएमजी 2 से करते हुए लिखा,'' जैसा कि पहले अनुमान लगाया गया था...#OMG2 #Gadar2 की कहानी से कहीं बेहतर है.. मेरा विश्वास है कि स्वतंत्रता दिवस  के बाद #Gadar2 में बड़ी गिरावट देखने को मिलेगी और #OMG2 की कमाई में इजाफा होगा।''

विज्ञापन
gadar 2 twitter review starring sunny deol ameesha patel utkarsh sharma anil sharma film released read
गदर 2 - फोटो : social media

बता दें कि 'गदर 2' को अनिल शर्मा ने डायरेक्ट किया है। 22 साल पहले उन्होंने 'गदर: एक प्रेम कथा' के रूप में सिनेमा पेश किया था, वैसा 'गदर 2' से नहीं कर पाए हैं। 'गदर' के प्रभाव का ही नतीजा रहा कि एडवांस बुकिंग में 'गदर 2' ने बुधवार तक देशभर में 3,91,975 टिकटों की बिक्री हुई है। इस फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

यह भी पढ़ेंOMG 2 Twitter Review: 'कमी निकालो तो भी नहीं निकल पाएगी', अक्षय कुमार की फिल्म को दर्शकों ने बताया ब्लॉकबस्टर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed