फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कभी खराब लिप सर्जरी तो कभी रैंप वॉक पर फट गई ड्रेस, वो मौके जब विवादों में रहीं गौहर खान

Wed, 23 Dec 2020 11:11 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Wed, 23 Dec 2020 11:11 AM IST
विज्ञापन
Gauahar Khan controversies lip surgery to wardrobe malfunction
गौहर खान - फोटो : यूट्यूब

बिग बॉस 7 की विजेता और अभिनेत्री गौहर खान अपने ब्वॉयफ्रेंड जैद दरबार के साथ 25 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधेंगी। दोनों की प्री वेडिंग सेरेमनी की कई तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। उनकी शादी की रस्में मुंबई के आईटीसी मराठा लग्जरी होटल में निभाई जाएंगी जहां परिवार और करीबी लोग ही शामिल होंगे। गौहर बेबाक अभिनेत्रियों में से मानी जाती हैं इस वजह से वह कई बार सुर्खियों में भी रहती हैं। तो चलिए जानते हैं गौहर खान से जुड़े कुछ विवादों के बारे में।

Gauahar Khan controversies lip surgery to wardrobe malfunction
गौहर खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

2011 में गौहर खान अपनी लिप सर्जरी को लेकर चर्चा में रहीं। उनकी लिप सर्जरी बेहद खराब रही। यही नहीं इसके चलते उन्होंने शूट्स भी रद्द कर दिए। गौहर उस दौरान टीवी शो "खान सिस्टर्स" कर रही थीं। इसमें उन्होंने अपनी बहन निगार के साथ हिस्सा लिया था।

Gauahar Khan controversies lip surgery to wardrobe malfunction
गौहर खान, निगार खान - फोटो : खान सिस्टर्स

एक इंटरव्यू में गौहर ने यह कबूल करते हुए कहा था कि 'मैंने एक लिप सर्जरी ट्राई की थी जिसका असर तीन-चार घंटे के लिए रहता है। सर्जरी के बाद मेरे लिप्स की शेप जिस तरह से आई वह मुझे अच्छी नहीं लगी। मैं बिल्कुल कैमरे पर नहीं आना चाहती थी। इस वजह से "खान सिस्टर्स" की शूटिंग रोकनी पड़ी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Gauahar Khan controversies lip surgery to wardrobe malfunction
गौहर खान - फोटो : instagram/gauhar_kkhan

रियलिटी शो 'रॉ स्टार' के फिनाले को गौहर होस्ट कर रही थीं तभी अचानक किसी लड़के ने उन्हें थप्पड़ जड़ दिया। गौहर ने सेट पर ही रोना शुरू कर दिया था। रिपोर्ट के मुताबिक इस लड़के ने थप्पड़ मारने की वजह बताते हुए कहा था कि गौहर मुस्लिम हैं उन्हें इतने छोटे कपड़े नहीं पहनने चाहिए इसलिए उसने गौहर को थप्पड़ मारा।

विज्ञापन
Gauahar Khan controversies lip surgery to wardrobe malfunction
गौहर खान, कुशाल टंडन - फोटो : instagram/colorstv

बिग बॉस गौहर की जिंदगी का एक अहम हिस्सा है। वह सीजन सात की विजेता हैं। शो के दौरान गौहर और कुशाल टंडन के बीच नजदीकियां बढ़ीं। घर से निकलने के बाद भी दोनों एक दूसरे के साथ रहे। दोनों की लव स्टोरी ने शो को टीआरपी भी खूब दिलाई। शो से बाहर आने के कुछ ही महीनों बाद लव बर्ड्स गौहर और कुशाल अलग हो गए। तब लोगों ने सवाल खड़े करने शुरू कर दिए कि क्या यह सब केवल शो जीतने की प्लानिंग थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed