बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस और क्रिकेटर हरभजन सिंह की वाइफ गीता बसरा को भला कौन नहीं जानता। उनके हुस्न के आज भी लाखों दीवाने हैं। वो भले ही लंबे अरसे से पर्दे से दूर हो, लेकिन उनकी चमक अभी भी बरकरार है। बेहद कम समय में बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने वालीं गीता बसरा आज अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं। तो चलिए इस खास अवसर पर जानते है उनसे जुडी कुछ दिलचस्प बातें पढ़िए...
Geeta Basra: बनना चाहती थी क्रिमिनल साइकोलॉजिस्ट, जानें कैसे हुई बॉलीवुड में एंट्री
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गीता बसरा का जन्म 13 मार्च, 1984 को पोर्ट्समाउथ (यूके) में हुआ था। गीता ‘द ट्रेन’, ‘सेकेंड हैंड हस्बैंड’, ‘जिला गाजियाबाद’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। 2016 में वह आखिरी बार बड़े पर्दे पर पंजाबी फिल्म 'लॉक' में नजर आई थीं। गीता बसरा शुरुआती दिनों में क्रिमिनल साइकोलॉजिस्ट बनाना चाहती थीं।
जी हां, आपने सही सुना गीता बसरा ने पहले क्रिमिनल साइकोलॉजिस्ट बनने का सपना देखा था। लेकिन फिर उन्होंने फिल्मों में एक्टिंग करने का मन बनाया। एक्टिंग का जुनून उनपर ऐसा सवार हुआ कि उन्होंने क्रिमिनल साइकोलॉजिस्ट बनने के अपने सपने को त्याग दिया। और फिर उन्होंने अभिनय की दुनिया में पैर जमाने के लिए मेहनत शुरू की। गीता ने बचपन में ही स्कूल में थिएटर ज्वाइन कर लिया था। गीता ने इस बात को स्वीकार किया कि उनके भीतर एक्टिंग के गुण दो साल की उम्र से ही थे।
यह भी पढ़ें: स्मृति ईरानी ने मां को खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई, अग्निपथ का ट्रेलर पोस्ट कर लिखी यह बात
पूर्व क्रिकेटर हरभजन और गीता बसरा के बीच काफी लंबे वक्त तक अफेयर चला। बताया जाता है कि हरभजन और गीता ने करीब तीन सालों तक एक-दूसरे को डेट किया था। 2015 में दोनों शादी से बंधन में बंधे गए थे। भले ही गीता का जन्म विदेश में हुआ हो लेकिन उनका दिल हिंदुस्तानी रहा। शायद यही वजह है कि उन्हें बॉलीवुड से भी काफी लगाव था। स्कूल में उनके थिएटर ज्वाइन करते ही उनकी एक्टिंग की नींव पड़ी। लेकिन बॉलीवुड में जगह बनाना उनके लिए आसान नहीं था। उन्होंने काफी मुश्किलों का भी सामना करना पड़ा। लेकिन इस बात से गीता काफी खुश हैं कि उन्हें बॉलीवुड में अच्छे लोग मिले।
यह भी पढ़ें: कड़ी सुरक्षा में माधुरी की मां का अंतिम संस्कार, अपरिचितों को रोकने को तैनात रहे बाउंसर
एक इंटरव्यू के दौरान गीता ने बताया कि जब मैं बॉलीवुड में जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रही थी तो मुझे उस वक्त अच्छे लोग मिले। जिनकी वजह से मुझे काम मिलने में कोई दिक्कत नहीं हुई। गीता ने लंदन में 4-5 साल तक थिएटर किया और उसके बाद मुंबई के किशोर नमित कपूर के एक्टिंग स्कूल में दाखिला लिया। एक्टिंग सीखने के बाद उन्हें बॉलीवुड में पहला ब्रेक मिला। पहली फिल्म में वह इमरान हाशमी के साथ नजर आईं थीं। फिल्म का नाम था ‘दिल दे दिया है’। इसके बाद उन्होंने अपनी दूसरी फिल्म भी इमरान हाशमी के साथ ही की, जिसका नाम 'द ट्रेन' था। हरभजन से शादी के बाद गीता बॉलीवुड इंडस्ट्री से बिल्कुल दूर हो गईं।
यह भी पढ़ें: करण जौहर ने 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की शूटिंग की पूरी, पोस्ट शेयर कर कही यह बड़ी बात