सब्सक्राइब करें

Lock Upp 2: मुंह मांगी कीमत देने पर भी इस स्टार ने ठुकराया 'लॉक अप 2' का ऑफर, जानें कब होगा शो का प्रीमियर

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Mon, 13 Mar 2023 12:41 PM IST
सार

कंगना रनौत के शो 'लॉक अप 2' को इस स्टार ने मुंह मांगी कीमत देने पर भी ना कह दिया है। वहीं, शो की रिलीज डेट सामने आ गई है।
 

विज्ञापन
This Star rejected the offer of Kangana Ranaut Lock Up 2 the show will be on air on this day
मुंह मांगी कीमत देने पर भी इस स्टार ने ठुकराया 'लॉक अप 2' का ऑफर - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना रनौत का कॉन्ट्रोवर्सियल शो 'लॉक अप' काफी सक्सेसफुल साबित हुआ था। वहीं, अब अभिनेत्री इसके ब्रैंड न्यू सीजन 'लॉक अप 2' के जरिए वापसी करने को पूरी तरह तैयार हैं। बीते लंबे समय से इसमें भाग लेने वाले प्रतियोगियों के नाम को लेकर कई रिपोर्ट्स सामने आ चुकी हैं। आइए अब एकता कपूर के प्रोडक्शन में बने इस शो के ऑनएयर की तारीख और कंटेस्टेंट्स के नाम पर गौर फरमा लेते हैं।

Trending Videos
This Star rejected the offer of Kangana Ranaut Lock Up 2 the show will be on air on this day
रुबीना दिलैक - फोटो : सोशल मीडिया

'लॉक अप 2' के लिए रुबीना दिलैक का नाम काफी समय से सामने आ रहा है। रिपोर्ट की मानें तो, शो में रुबीना जेलर की भूमिक में नजर आएंगी। पहले सीजन में करण कुंद्रा जेलर थे। इसके अलावा शो से जुड़ने के लिए शालीन भनोट, सौंदर्या शर्मा, अर्चना गौतम और उर्फी जावेद समेत कई नामचीन सितारों के नाम सामने आ रहे हैं। हालांकि, अभी कंटेस्टेंट्स के नाम पर ऑफिशियल मुहर लगनी बाकी है। 

यह भी पढ़ें : इस फेमस स्टार को 'लॉकअप 2' का हिस्सा बनाना चाहते हैं मेकर्स, कोई भी कीमत चुकाने के लिए हैं तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
This Star rejected the offer of Kangana Ranaut Lock Up 2 the show will be on air on this day
पारस छाबड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

'बिग बॉस' के पूर्व प्रतियोगी पारस छाबड़ा को लेकर जानकारी मिली है कि उन्हें भी 'लॉक अप' सीजन 2 का ऑफर मिला था, लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया। रिपोर्ट्स हैं कि मेकर्स पारस को मुंह मांगी रकम देने को तैयार थे। हालांकि, पारस एक वेब सीरीज की शूटिंग में व्यस्त होने की वजह से इस शो को नहीं कर पाएंगे।

यह भी पढ़ें : राखी-शर्लिन भी कंगना के शो में आएंगी नजर? बेहद मजेदार हो सकता है लॉक अप का दूसरा सीजन

This Star rejected the offer of Kangana Ranaut Lock Up 2 the show will be on air on this day
कंगना रनौत - फोटो : सोशल मीडिया

खबरों की मानें तो 'लॉक अप 2' इसी महीने की 27 तारीख से ऑनएयर होने जा रहा है। इसका ग्रैंड प्रीमियर 27 मार्च को होगा। शो के जी टीवी या एमटीवी पर दस्तक देने की खबरें हैं। कंगना रनौत बतौर होस्ट एक बार फिर सभी प्रतियोगियों का पर्दाफाश करती और उनकी क्लास लगाती नजर आएंगी। 

विज्ञापन
This Star rejected the offer of Kangana Ranaut Lock Up 2 the show will be on air on this day
मुनव्वर फारूकी - फोटो : सोशल मीडिया

लॉक अप के पहले सीजन में पायल रोहतगी, अंजलि अरोड़ा, मुनव्वर फारूकी समेत कई सितारे थे। इन सितारों ने शो को अपने बयानों और विवादों से खूब टीआरपी दिलाई। हालांकि, मुनव्वर फारूकी सबको पछाड़ इसके विजेता बने। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed