सब्सक्राइब करें

Exclusive: ‘मैं अटल हूं’ के निर्माता ने समीर वानखेड़े की बायोपिक से झाड़ा पल्ला, बोले, मेरा कोई लेना देना नहीं

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 13 Mar 2023 12:31 PM IST
विज्ञापन
Zeeshan Ahmed denies making Sameer Wankhede biopic IRS Officer who arrested Shah Rukh Khan Son Aaryan
समीर वानखेड़े-जीशान अहमद - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

भारतीय राजस्व सेवा के चर्चित अधिकारी समीर वानखेड़े की बायोपिक ने सोमवार को नया मोड़ ले लिया। रविवार को इस बारे में ‘अमर उजाला डॉट कॉम’ पर सबसे पहले खबर प्रकाशित होने की प्रतिक्रिया सोमवार की सुबह से देखने को मिल रही है। खबर को लेकर हिंदी सिनेमा में हलचल है और सबसे पहले इस फिल्म से जुड़े टीवी पत्रकार वसीम अख्तर ने फोन करके इसकी राइटिंग टीम में शामिल प्रीतम झा की बजाय दीपक किंगरानी को फिल्म का पटकथा लेखक बताया और इसके बाद अब जीशान अहमद ने खुद को इस फिल्म से अलग करने की बात कही है।

Trending Videos
Zeeshan Ahmed denies making Sameer Wankhede biopic IRS Officer who arrested Shah Rukh Khan Son Aaryan
आर्यन खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को ड्रग्स केस में गिरफ्तार कर सुर्खियों में आए पूर्व एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े की बायोपिक पर काम शुरू होने की जानकारी ‘अमर उजाला’ को अपने सूत्रों से मिली। इस बारे में जब फिल्म की राइटिंग टीम में शामिल प्रीतम झा से संपर्क किया गया तो उन्होंने माना कि ऐसी फिल्म बन रही है और अभी फिल्म की सिर्फ पटकथा पर ही काम चल रहा है। प्रीतम झा की इस स्वीकारोक्ति के बाद ‘अमर उजाला’ ने सबसे पहले इस खबर को प्रकाशित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Zeeshan Ahmed denies making Sameer Wankhede biopic IRS Officer who arrested Shah Rukh Khan Son Aaryan
आर्यन खान-समीर वानखेड़े - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

जानकारी ये भी मिली कि समीर वानखेड़े की बायोपिक बनाने वालों में पंकज त्रिपाठी को लेकर बन रही पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की बायोपिक 'मैं अटल हूं' के निर्माताओं में से एक जीशान अहमद भी शामिल हैं। प्रीतम झा को फिल्म का पटकथा लेखक न मानने और इस काम के लिए चर्चित लेखक दीपक किंगरानी की सेवाएं लेने की बात फिल्म के निर्माताओं में शामिल पूर्व टीवी पत्रकार वसीम अख्तर ने सोमवार की सुबह बताई। उन्होंने कहा कि प्रीतम झा सिर्फ समीर वानखेड़े को इंटरव्यू को लिख रहे (ट्रांसक्राइब) हैं। वसीम अख्तर ने ये भी माना कि वह और जीशान अहमद मिलकर ये फिल्म बना रहे हैं।
Oscars 2023 Winners: ऑस्कर अवॉर्ड में रहा इस फिल्म का दबदबा, एक-दो नहीं, सात अवॉर्ड किए अपने नाम

Zeeshan Ahmed denies making Sameer Wankhede biopic IRS Officer who arrested Shah Rukh Khan Son Aaryan
समीर वानखेड़े - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

लेकिन, समीर वानखेड़े की बायोपिक में ‘मैं अटल हूं’ के निर्माता जीशान अहमद का नाम सार्वजनिक होते ही ऐसी हलचल मची है कि जीशान ने समीर की बायोपिक से किसी भी तरह का कोई रिश्ता होने से ही अब इंकार कर दिया है। ‘अमर उजाला’ से हुई बातचीत में वह कहते हैं, ‘मेरा समीर वानखेड़े की बायोपिक से कोई लेना देना नहीं है। इस बारे में किसी ने जो भी सूचना दी है, वह पूरी तरह गलत है।’
Oscar 2023: गधे से लेकर भालू तक, जानें ऑस्कर अवॉर्ड्स के स्टेज पर कितने अजब नजारे दिखे

विज्ञापन
Zeeshan Ahmed denies making Sameer Wankhede biopic IRS Officer who arrested Shah Rukh Khan Son Aaryan
वानखेड़े की पहली पत्नी डॉ. शबीना कुरैशी और दूसरी पत्नी क्रांति रेडेकर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

समीर वानखेड़े अंतर्राष्ट्रीय सुर्खियों में तब आए जब उन्होंने 2 अक्टूबर 2021 को हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को कथित ड्रग्स सेवन और तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया। हालांकि, इस मामले को लेकर उनके विभाग की काफी थू थू हुई और बाद में जांच के दौरान आर्यन निर्दोष पाए गए। मराठी सिनेमा की चर्चित अभिनेत्री क्रांति रेडेकर से दूसरी शादी करने वाले समीर वानखेड़े के जाति प्रमाण पत्र को लेकर भी महाराष्ट्र में काफी विवाद हो चुका है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने पहली शादी डॉ. शबीना कुरैशी से की थी जिनसे दोनों के एक बेटा है। दूसरा शादी के बाद वह दो और जुड़वा बेटियों के पिता बन चुके हैं। 
The Little Mermaid Trailer: ऑस्कर के दौरान रिलीज हुआ 'द लिटिल मरमेड' का ट्रेलर, इस दिन दस्तक देगी फिल्म

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed