फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Demon Slayer: बॉक्स ऑफिस पर छाई 'डेमन स्लेयर', जानें सोमवार को कितना किया कलेक्शन

Mon, 15 Sep 2025 08:09 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Mon, 15 Sep 2025 08:09 PM IST
सार

Demon Slayer Kimetsu no Yaiba Infinity Castle: जापानी एनीमे फिल्म 'डेमन स्लेयर' लगातार बॉक्स ऑफिस पर अपना जादू चला रही है। जानिए आज फिल्म ने सोमवार को कितने का कारोबार कर लिया है।

विज्ञापन
Demon Slayer: Kimetsu no Yaiba Infinity Castle Box Office Collection Day 4 total earnings
डेमन स्लेयर - फोटो : x
एनीमे फिल्म 'डेमन स्लेयर', 12 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म की रिलीज को आज पूरे चार दिन हो चुके हैं। जानिए आज सोमवार को इस फिल्म ने चौथे दिन कितने की कमाई की है।
Demon Slayer: Kimetsu no Yaiba Infinity Castle Box Office Collection Day 4 total earnings
डेमन स्लेयर - फोटो : यूट्यूब
'डेमन स्लेयर' का अब तक का कलेक्शन
'डेमन स्लेयर' ने पहले दिन शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर 13.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं फिल्म ने दूसरे दिन शनिवार को 13.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया। 'डेमन स्लेयर' ने तीसरे दिन रविवार को 14.5 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं फिल्म का आज सोमवार का कलेक्शन भी सामने आ चुका है। 
 
Demon Slayer: Kimetsu no Yaiba Infinity Castle Box Office Collection Day 4 total earnings
डेमन स्लेयर - फोटो : x
'डेमन स्लेयर' का आज का कलेक्शन
sacnilk के अनुसार, 'डेमन स्लेयर' ने आज सोमवार को बॉक्स ऑफिस पर 2.95 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। जापानी एनीमे फिल्म 'डेमन स्लेयर' ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक कुल 43.95 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Demon Slayer: Kimetsu no Yaiba Infinity Castle Box Office Collection Day 4 total earnings
डेमन स्लेयर - फोटो : x
फिल्म 'डेमन स्लेयर' के बारे में
फिल्म 'डेमन स्लेयर' एक रोमांचक और डार्क फैंटसी कहानी है, जो मंगा सीरीज 'डेमन स्लेयर: किमेत्सु नो याइबा' के इनफिनिटी कैसल आर्क पर आधारित है। इस फिल्म में खलनायक मुजान, जो डेमन किंग है, नायक तंजीरो और डेमन स्लेयर कॉर्प्स पर हमला करता है और उन्हें इनफिनिटी कैसल की भूलभुलैया में फंसा देता है। इसकी कहानी कोयोहरू गोटोगे ने लिखी है।

यह भी पढ़ें: Akshay Kumar: 'देखते ही देखते इतना बड़ा हो गया', 23 साल के हुए अक्षय कुमार के बेटे आरव; लिखा प्यारा नोट
विज्ञापन
Demon Slayer: Kimetsu no Yaiba Infinity Castle Box Office Collection Day 4 total earnings
डेमन स्लेयर - फोटो : x
'डेमन स्लेयर' के कलाकार
'डेमन स्लेयर' का पहला सीजन 2019 में रिलीज हुआ था। इसके बाद कई सीरीज आईं। फिल्म में काना हंजावा, नात्सुकी हाना और अकीरा इशिदा जैसे कलाकारों ने अभिनय किया है। यह जापानी एनिमे फिल्म भारत में बहुत पसंद की जा रही है। मुंबई, दिल्ली और बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों में इसकी लोकप्रियता इतनी है कि सिनेमाघरों में सुबह और शाम के शो बढ़ाए गए हैं। फिल्म के एमएक्स4डी, एमएक्स2डी, अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगु वर्जन को भी दर्शकों ने खूब सराहा है।

यह भी पढ़ें: Sonam Bajwa: सोनम बाजवा ने शेयर की 'एक दीवाने की दीवानियत' की बीटीएस तस्वीरें, तमन्ना भाटिया ने किया कमेंट
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed