फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pushpa The Rule: 'पुष्पा 2' की स्क्रिप्ट से लेकर उसकी शूटिंग तक, जानिए अल्लू अर्जुन की फिल्म की हर जानकारी

Fri, 17 Jun 2022 03:04 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Fri, 17 Jun 2022 03:04 PM IST
विज्ञापन
Good news for Allu Arjun fans, shooting of Pushpa The Rule will start in july
पुष्पा - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की पैन इंडिया फिल्म 'पुष्पा द राइज' ने रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। सुकुमार के निर्देशन में बनी यह फिल्म लोगों को काफी पसंद आई थी। इस फिल्म से अल्लू अर्जुन का किरदार 'पुष्पाराज' इतना हिट हुआ कि देखते ही देखते पुष्पा ने हिंदी पट्टी में 100 करोड़ का बिजनेस कर डाला। वहीं, दुनियाभर में फिल्म ने 300 करोड़ से ज्यादा की कमाई की। पुष्पा के बाद अब फैंस इसके सीक्वल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है।

 
Good news for Allu Arjun fans, shooting of Pushpa The Rule will start in july
पुष्पा द राइज - फोटो : सोशल मीडिया

अगले महीने से शुरू होगी शूटिंग

पुष्पा के अगले पार्ट का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए खुशखबरी है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अल्लू अर्जुन अगले महीने से फिल्म 'पुष्पा द रूल' की शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, निर्देशक सुकुमार ने पुष्पा के सीक्वल की स्क्रिप्ट पर काम पूरा कर लिया है। मेकर्स ने फिल्म का बजट भी सेट कर दिया है और इसकी शूटिंग जुलाई के अंत तक शुरू होने की संभावना है। 

Good news for Allu Arjun fans, shooting of Pushpa The Rule will start in july
पुष्पा द राइज - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि पूरे देश में पुष्पा - द राइज़ की भारी सफलता के बाद टीम का मानना था कि इसकी स्क्रिप्ट में कई बदलावों की जरुरत है। यही वजह थी कि निर्देशक सुकुमार पुष्पा - द रूल के लिए कहानी को फिर से लिखने में व्यस्त थे। वहीं, खबर है कि पुष्पा 2 में अलग-अलग फिल्म इंडस्ट्री के बड़े कलाकार नजर आ सकते हैं। ऐसा इस फिल्म के लिए दर्शकों का दायरा बढ़ाने के लिए किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Good news for Allu Arjun fans, shooting of Pushpa The Rule will start in july
पुष्पा दा राइज - फोटो : insta/pushpa_film_

रिपोर्ट्स के मुताबिक 'आरआरआर' और 'केजीएफ: चैप्टर 2 जैसी दक्षिण भारतीय फिल्मों की बड़ी सफलता के बाद सुकुमार पर फिल्म में मास एलिमेंट डालने का दबाव काफी बढ़ गया है, जिससे यह फिल्म दक्षिण और उत्तर भारत दोनों दर्शकों को पसंद आए। फिलहाल, पुष्पा टीम की तरफ से प्री-प्रोडक्शन या शूटिंग शेड्यूल की कोई जानकारी नहीं दी गई है। अल्लू अर्जुन के फैंस अभी भी इस फिल्म की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार कर रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed