फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

GoodBye Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर फिसड्डी साबित हो रही ‘गुडबाय’, छठे दिन किया महज इतना कारोबार

Wed, 12 Oct 2022 09:48 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Wed, 12 Oct 2022 09:48 PM IST
विज्ञापन
GoodBye Box Office Collection Day 6 Rashmika Mandanna Amitabh Bachchan Neena Gupta Vikas Bahl film
गुडबाय फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

रश्मिका मंदाना की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म 'गुडबाय' 7 अक्तूबर को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। विकास बहल द्वारा लिखित और निर्देशित इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत हुई थी और अब इसका कलेक्शन दिन-ब-दिन गिरता जा रहा है। दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन और रश्मिका मंदाना की लोकप्रियता भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में असफल साबित हो रही है।

GoodBye Box Office Collection Day 6 Rashmika Mandanna Amitabh Bachchan Neena Gupta Vikas Bahl film
गुडबाय फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, अब फिल्म की कमाई के छठे दिन के आंकड़े भी सामने आ गए हैं, जिसमें मंगलवार के मुकाबले बढ़त देखने को मिली है। ओपनिंड डे पर 'गुडबाय' ने एक करोड़ के साथ अपनी शुरुआत की थी, तो दूसरे दिन फिल्म की कमाई 1.4 करोड़ रुपये रही थी। इसके बाद तीसरे दिन फिल्म ने 1.47 करोड़ का कारोबार किया। वीकएंड तक फिल्म की कमाई में थोड़ी बढ़त देखने को मिली, जिसमें वीक डेज पर गिरावट देखने को मिली।

Vikram Vedha Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर ‘विक्रम वेधा’ की हालत पस्त, बुधवार को हुआ महज इतना कलेक्शन

GoodBye Box Office Collection Day 6 Rashmika Mandanna Amitabh Bachchan Neena Gupta Vikas Bahl film
गुडबाय फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

मंडे टेस्ट में गुडबाय के कलेक्शन में कमी आई और 59 लाख रुपये का कारोबार हुआ। इसके बाद मंगलवार को फिल्म की कमाई में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली और मजह 7 लाख रुपये की कमाई हुई। वहीं, अब बुधवार को आए शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से फिल्म की कमाई में मंगलवार के हिसाब से बढ़त देखने को मिली है और 45 लाख रुपये का कलेक्शन हुआ है। ऐसे में अब फिल्म का कुल कलेक्शन 5.61 करोड़ रुपये हो गया है।

Godfather Box Office Collection: गॉडफादर को नहीं मिल रहे दर्शक, बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का हुआ बुरा हाल

विज्ञापन
विज्ञापन
GoodBye Box Office Collection Day 6 Rashmika Mandanna Amitabh Bachchan Neena Gupta Vikas Bahl film
गुडबाय फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि विकास बहल की 'गुडबाय' में रश्मिका मंदाना और अमिताभ बच्चन के अलावा नीना गुप्ता, पावेल गुलाटी, शिविन नारंग, साहिल मेहता, आशीष विद्यार्थी और हंसा सिंह भी शामिल हैं। नीना गुप्ता ने फिल्म में अमिताभ बच्चन का पत्नी और रश्मिका की मां किरदार निभाया है, जिनका निधन हो जाता है। इसके बाद बाप-बेटी के बीच पुराने रीति-रिवाजों को लेकर नेंकझोक देखने को मिलती है।

PS-1 Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर पीएस-1 की कमाई में गिरावट जारी, 13वें दिन फिल्म ने किया इतना कलेक्शन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed