एक्टर राजकुमार राव की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'ओमेर्टा' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। जिसमें उनके दमदार एक्टिंग से रोंगटे खड़े हो जाते हैं। 'ओमेर्टा' को टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, द बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल और MAMI में दिखाया गया जिसकी दुनिया भर के दर्शकों ने सराहना की।
एशिया के सबसे पुराने फिल्म फेस्टिवल में चमके राजकुमार राव, दमदार एक्टिंग की सभी ने की तारीफ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब 'ओमेर्टा' की स्क्रीनिंग हांगकांग इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में रखी गई। इस दौरान दुनिया भर से क्रिटिक्स और सिनेमाप्रेमी मौजूद रहे। बता दें कि यह एशिया की सबसे पुरानी फिल्म फेस्टिवल है जहां इंटरनेशनल फिल्मों का प्रदर्शन किया जाता है।
From last night’s packed screening at the Hong Kong International Film Festival. Omerta (2017) - Indian Movie Review https://t.co/HJR6xf4l2D
इस साल हांगकांग इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का 42वां साल है जहां 55 देशों से करीब 250 फिल्में दिखाई जा रही हैं। यह फेस्टिवल 19 मार्च से शुरू होकर 5 अप्रैल तक चलेगा। फिल्म निर्देशक हंसल मेहता इस दौरान मौजूद रहे। फिल्म फेस्टिवल में मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स से हंसल मेहता बहुत खुश हैं।
बता दें कि 'ओमेर्टा' पाकिस्तानी मूल के एक ब्रिटिश आतंकवादी अहमद उमर सईद शेख के जीवन पर आधारित है। राजकुमार राव इसमें आतंकवादी का किरदार निभा रहे हैं। चश्मा लगाए और बड़ी दाढ़ी रखे राजकुमार राव ने कहा था कि फिल्म देखकर आपको इस खतरनाक दुनिया की असलियत पता चलेगा। यह फिल्म 20 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।