बॉलीवुड निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री के ट्वीट पर जवाब देते हुए हंसल मेहता ने उन्हें इस्लाम अपनाने की सलाह दे डाली। उनके इस ट्वीट पर जमकर हंगामा हुआ। इस मामले ने इतना तूल पकड़ लिया कि लोगों ने हंसल मेहता को ट्रोल करना शुरू कर दिया। कुछ लोग तो उनकी शिकायत गृह मंत्री अमित शाह से भी करने लगे।
हंसल मेहता ने विवेक अग्निहोत्री को दी इस्लाम अपनाने की सलाह, ट्रोलर्स ने अमित शाह से की शिकायत
दरअसल विवेक रंजन अग्निहोत्री ने अमर उजाला कि एक खबर को ट्वीटर पर शेयर करते हुए लिखा था कि, 'शाहीनबाग एक इस्लामवादी रूपांतरण क्षेत्र में तब्दील हो गया है और यह हर तरह के अपराधी जैसे कि पॉकेटमार, मोबाइल चोर और ड्रग विक्रेताओं के लिए छिपने का एक ठिकाना बन गया है। यहां हर तरह की अवैध गतिविधियों को अंजाम दिया जा रहा है. मैं इस बात से हैरान हूं कि दिल्ली के लोग इसे झेल क्यों रहे हैं?'
#ShaheenBagh has turned into an Islamist conversion centre and a hideout for all kinds of criminals like pickpockets, mobile thieves, drug-peddlers. All kinds of illegal activities are flourishing there.
I wonder why Delhi citizens are tolerating this?https://t.co/i8DmPNzNko
विवेक के इस ट्वीट पर जवाब देते हुए हंसल मेहता ने लिखा, 'दुर्भाग्य की बात है कि ट्वीटर आप जैसे कायरों के लिए नफरत फैलाने का एक अड्डा बन गया है। मुझे इस बात की पूरी उम्मीद है कि आप इस्लाम में परिवर्तित हो जाएंगे और इसके बाद आपको इस धर्म के बारे में पूरी बात समझ में आएगी, बल्कि मैं तो यह चाहूंगा कि आप पहले हिंदू धर्म को समझें, ताकि आप इसे और कलंकित न करें।'
Unfortunately twitter has become a haven for hate-mongering cowards like you. I sincerely hope you get converted to Islam and you get to understand what the religion really stands for. In fact i wish you'd first understand Hinduism so that you do not continue tarnishing it. https://t.co/W6LxflODUf
हंसल मेहता के इस ट्वीट के बाद लोग भड़क गए। एक शख्स ने गृह मंत्रालय को टैग करते हुए एक यूजर ने ट्वीट किया, टप्रिय गृहमंत्रीजी अमित शाह, यह आदमी खुलेआम कह रहा है कि हिंदुओं को इस्लाम में धर्मांतरित होना चाहिए। कृपया इस मामले पर गौर फरमाएं। वहीं एक और ने लिखा, 'किसी को दूसरे धर्म में धर्मातरित होने के लिए कहना बुरी बात है, बल्कि उन्हें अपने धर्म को समझना चाहिए, इससे काफी मदद मिलेगी।
लोग बिना convert हुए भी समझ सकते हैं तो उसके लिए कन्वर्ट होने की क्या जरूरत!
कुणाल कामरा को एयरलाइंस में बैन करने पर बोलीं रवीना टंडन, कहा- 'मैं उसे पसंद नहीं करती लेकिन...'
आप जैसे समझ गए हैं और जो नहीं समझे हैं आपकी नजर में ,वो भी समझ रहे हैं!
अगर सबकुछ इतना प्यारा हैं तो इतना "खून खराबा,जबरदस्ती conversion क्यों हैं महाराज"!!