फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hansika Motwani Wedding: शादी से पहले पोलो मैच देखने पहुंचीं हंसिका मोटवानी, शाही अंदाज में मारी एंट्री

Sun, 04 Dec 2022 12:41 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sun, 04 Dec 2022 12:41 PM IST
विज्ञापन
hansika motwani wedding south actress arrived to see polo match with fiance sohail in white vintage car
हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री हंसिका मोटवानी आज यानी 4 दिसंबर को अपने बॉयफ्रेंड सोहेल कथूरिया के साथ सात फेरे लेने जा रही हैं। हंसिका मोटवानी के प्री वेडिंग फंक्शन शुरू हो चुके हैं। बीते गुरुवार को अभिनेत्री अपने परिवार के साथ जयपुर में अरावली के पहाड़ियों के बीच बने मुंडोता फोर्ट पहुंची थीं। गुरुवार की रात को ही उनकी मेहंदी का फंक्शन हुआ। इसके बाद शुक्रवार को सूफी नाईट का आयोजन किया गया था। वहीं शनिवार को दोनों पोलो मैच का आनंद लेने पहुंचे थे।

hansika motwani wedding south actress arrived to see polo match with fiance sohail in white vintage car
हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया - फोटो : सोशल मीडिया

मैच देखने पहुंचे कपल
हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया व्हाइट आउटफिट पहनकर विंटेज कार पर सवार होकर पोलो ग्राउंड पहुंचे थे। शाम चार बजे पोलो मैच के दौरान हुई टी पार्टी की थीम गुलाबी और सफेद रंग की रखी गई थी। इसमें सभी मेहमानों ने गुलाबी और सफेद रंग के कपड़े पहने थे। अभिनेत्री हंसिका मोटवानी ने सफेद रंग का गाउन पहना था। वहीं, सोहेल ने भी सफेद रंग का टक्सीडो पहन रखा था।

यह भी पढ़ें: Delnaaz Irani: शाहरुख खान के साथ किया काम फिर भी 11 साल से बेरोजगार हैं डलनाज, कहा- 30 साल का एक्सपीरियंस...

hansika motwani wedding south actress arrived to see polo match with fiance sohail in white vintage car
हंसिका मोटवानी - फोटो : सोशल मीडिया

सोहेल के साथ किया डांस
पोलो मैच के दौरान हुई टी पार्टी में हंसिका और उनके मंगेतर सोहेल ने हाथी, घोड़े और ऊंट के साथ शाही अंदाज में ग्रैंड एंट्री ली थी। इसमें डांस पार्टी का भी आयोजन किया गया था। हंसिका मोटवानी ने अपने होने वाले पति सोहेल के साथ जमकर डांस किया। इस दौरान सभी मेहमान भी डांस पार्टी का हिस्सा बने।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by hansika💕 (@ihansika_addicted)



यह भी पढ़ें: Shashi Kapoor: दर्शकों के सिर चढ़कर बोलता था शशि कपूर का जादू, सुपरस्टार बनने के लिए करना पड़ा इतना संघर्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
hansika motwani wedding south actress arrived to see polo match with fiance sohail in white vintage car
हंसिका मोटवानी, सोहेल कथूरिया - फोटो : Instagram

आज होगी शादी
आज हंसिका मोटवानी और सोहेल आज शादी के बंधन में बंधेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मुंडोता फोर्ट में आने वाले मेहमानों का स्वागत ठेठ राजस्थानी अंदाज में किया जाएगा। शादी के लिए खास तैयारियां की गई हैं। शादी की रस्मों के लिए खास मेहमानों के लिए राजस्थानी कपड़े भी बनवाए गए हैं। 

यह भी पढ़ें: SS Rajamouli: 'आरआरआर' को मिली बड़ी सफलता, एसएस राजामौली ने अपने नाम किया सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed