बॉलीवुड की ग्लैमरस एक्ट्रेस में शुमार अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा आज अपना 49वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। वैसे तो उन्हें सेलेब्स से लेकर फैंस तक सभी जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं लेकिन इस लिस्ट में सबसे पहला नाम उनके मिस्टर परफेक्ट यानी अर्जुन कपूर का है। अभिनेता ने मलाइका अरोड़ा को खास अंदाज में बर्थडे विश किया है और अपनी लेडी लव पर खूब प्यार बरसाया है।
Arjun Kapoor: अर्जुन कपूर ने लुटाया मलाइका पर प्यार, रोमांटिक अंदाज में शेयर की जन्मदिन की पोस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा बी-टाउन के सबसे लोकप्रिय कपल्स में से एक हैं। दोनों लव बर्ड्स ज्यादातर इवेंट, पार्टी आदि में साथ नजर आते हैं और दोनों के बीच कमाल की केमिस्ट्री दिखती है। आज मलाइका का जन्मदिन है तो ऐसे में अर्जुन कपूर का प्यार बरसाना तो बनता ही है। अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम से एक पोस्ट साझा की है, जिसमें दोनों को रोमांटिक अंदाज में मिरर सेल्फी लेते देखा जा सकता है।
Adipurush New Poster: प्रभास के बर्थडे पर रिलीज हुआ आदिपुरुष का पोस्टर, हाथ में धनुष-बाण लिए नजर आए अभिनेता
अर्जुन कपूर ने अपनी लेडी लव पर लुटाया प्यार
अर्जुन कपूर ने अपनी पोस्ट में तस्वीर के साथ ही मलाइका को जन्मदिन विश करते हुए एक प्यारा सा नोट भी लिखा है। अभिनेता ने पोस्ट साझा करते हुए कैप्शन में लिखा- "द यिन टू माई यांग, हैप्पी बर्थडे बेबी, जो तुम हो वही रहो, खुश रहो, मेरी बनी रहना"। दोनों की लव केमिस्ट्री देखकर फैंस अपना दिल हार रहे हैं और जमकर कमेंट करते नजर आ रहे हैं।
Zaira Wasim: पहली ही फिल्म के लिए जायरा ने जीता था राष्ट्रीय पुरस्कार, धर्म की खातिर सिने जगत से तोड़ा नाता
सेलेब्स से लेकर फैंस ने दीं मलाइका को जन्मदिन की शुभकामनाएं
अर्जुन कपूर की पोस्ट पर एक मलाइका के लिए जन्मदिन की शुभकामनाओं का अंबार लग गया है। लोग ढेर सारा प्यार लुटाने के साथ ही गुड विशेज देते दिखाई दे रहे हैं। अभिनेत्री तारा सुतारिया ने दिल वाले इमोटिकॉन्स ड्रॉप किए जबकि निर्देशक अभिषेक कपूर ने लिखा जन्मदिन मुबारक हो मल्ला। मलाइका और अर्जुन दोनों लंबे समय से डेट कर रहे हैं और अक्सर एक दूसरे पर प्यार लुटाते दिखाई देते हैं।
Riva Arora Mother Exclusive: ‘10वीं में पढ़ रही मेरी बेटी, उसे 12 साल की बताने वालों ने मुझसे बात तक नहीं की!’