फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पंकज उधास का गाना सुन रो पड़े थे राजकपूर, पहली ही नजर में एयरहोस्टेस को दिल दे बैठे ये गजल किंग

Thu, 17 May 2018 08:48 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 17 May 2018 08:48 AM IST
विज्ञापन
Happy birthday Pankaj Udhas these Facts About his life You Definitely Did Not Know
pankaj udhas - फोटो : twitter

'घूंघट को मत खोल कि गोरी घूंघट है अनमोल..', 'चुपके-चुपके रात दिन..', 'कुछ न कहो कुछ भी न कहो..' जैसी गजलों का जादू चलाने वाले महान गजल गायक पंकज उधास आज 67 साल के हो गए। हिंदी सिनेमा जगत में पंकज उधास एक ऐसे गजल गायक हैं जिन्होंने हमेशा अपनी गायकी से लोगों को अपना दीवाना बनाया है। पंकज उधास का जन्म 17 मई 1951 को गुजरात के राजकोट के पास जेटपुर में हुआ था। आइए उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें।

Happy birthday Pankaj Udhas these Facts About his life You Definitely Did Not Know
pankaj udhas - फोटो : twitter

पंकज उधास जब छोटे थे तो अपने भाई के साथ गाना गाया करते थे। रंगमंच पर उनकी पहली परफार्मेंस भारत-चीन युद्ध के समय हुई थी जिसमें उन्होंने 'ऐ मेरे वतन के लोगों' गाना गाया था और उस वक्त उनकी घायकी से खुश होकर एक दर्शक ने उन्हें  51 रुपए का इनाम दिया था। 

Happy birthday Pankaj Udhas these Facts About his life You Definitely Did Not Know
पंकज उधास-फरीदा उधास 

बात 70 के दशक की है, जब पंकज ने पहली बार फरीदा को देखा था और देखते ही उन्हें दिल दिल बैठे थे। उस वक्त पंकज ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रहे थे और फरीदा एयर होस्टेस थीं इसी दौरान दोनों में दोस्ती हुई और दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy birthday Pankaj Udhas these Facts About his life You Definitely Did Not Know
pankaj udhas

तीन एल्बम लॉन्च होने के बाद जब पंकज गायकी की दुनिया में प्रसिद्ध हो गए तब फरीदा के पिता से उनका हाथ मांगने गए थे। पंकज उधास ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब वे फरीदा के पिता से मिलने गए तो बेहद नर्वस थे। इस मुलाकात के दौरान फरीदा के पिता ने उनसे कहा, ‘अगर आप दोनों को ऐसा लगता है कि आप एक-साथ खुश रह पाएंगे, तो आगे बढ़ें और शादी करें’ और फिर पंकज और फरीदा ने 11 फरवरी, 1982 को शादी की।

विज्ञापन
Happy birthday Pankaj Udhas these Facts About his life You Definitely Did Not Know
pankaj udhas
राजकपूर और पंकज उधास का एक किस्सा बताया जाता है। ‘चिट्ठी आई है’ गाने की रिलीज से पहले किसी दोस्त ने राज कपूर को डिनर पर घर बुलाया था और पंकज उधास का यही गाना चला दिया। गाना सुनते ही राज कपूर की आंखों में आंसू आ गए थे।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed