बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपना अलग मुकाम बना चुके अभिनेता रणवीर सिंह आज अपना 37वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक दमदार किरदार अदा किए हैं। रणवीर सिंह को फिल्मों में उनके जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन के लिए जाना जाता है। चाहे वह पेशवा का किरदार हो या फिर अलाउद्दीन खिलजी का। रणवीर सिंह ने हर भूमिका में अपनी अलग छाप छोड़ी है। आज वह किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं, हालांकि हर कलाकार के तरह रणवीर सिंह को भी सिनेमा की दुनिया में अपने कदम जमाने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा था और कॉलेज के दिनों में भी वह अपनी एक्स्ट्रा इनकम के लिए काम किया करते थे। तो चलिए जानते हैं, उनसे जुड़ी कुछ ऐसी ही खास बातें जो शायद ही आपको पता होंगी।
Ranveer Singh Birthday: पार्ट टाइम जॉब से चिकन बेचने तक, पढ़ें रणवीर सिंह की जिंदगी के अनसुने किस्से
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Wed, 06 Jul 2022 11:10 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन