पूरे देश में कोरोना वायरस के कहर के चलते पीएम नरेंद्र मोदी ने 21 दिनों के लिए लॉकडाउन के आदेश दिए हैं। ऐसे में सभी लोगों को क्वारंटीन में रहने की हिदायत दी जा रही है। आम लोगों के साथ ही साथ सितारे भी सेल्फ आइसोलेशन में वक्त बिता रहे हैं। चूंकि हमेशा व्यस्त रहने वाले सितारे अब खाली वक्त बिता रहे हैं तो ऐसे में उनका अधिकतर वक्त सोशल मीडिया पर ही बीत रहा है। सितारे सोशल मीडिया पर अपने फैंस को बता रहे हैं कि वो अपना वक्त कैसे बिता रहे हैं।
लॉकडाउन के बीच रोमांटिक हुए हार्दिक- नताशा, इंस्टाग्राम पर फिर जाहिर किया प्यार
लॉकडाउन के बीच अभिनेत्री नताशा स्टेनकोविक और भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर को अभिनेत्री ने ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा किया है। तस्वीर में हार्दिक और नताशा का रोमांटिक अंदाज नजर आ रहा है।
View this post on Instagram
#stayhomestaysafe #quarantine @hardikpandya93
A post shared by Nataša Stanković✨ (@natasastankovic__) on
वैसे बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब हार्दिक और नताशा ने सोशल मीडिया पर अपना प्यार जाहिर किया है। कोरोना वायरस के कहर के बीच हार्दिक और नताशा साथ में ही वक्त बिता रहे हैं। हाल ही में 22 मार्च को भी नताशा ने एक बूमररैंग वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा किया था। नताशा के बूमररैंग वीडियो में हार्दिक भी साथ में नजर आ रहे थे।
View this post on Instagram
A post shared by Nataša Stanković✨ (@natasastankovic__) on
याद दिला दें कि इस साल की शुरुआत में ही नताशा स्टेनकोविक और हार्दिक पांड्या ने सगाई कर अपने सभी फैंस को खुशखबरी दी थी। सोशल मीडिया पर नताशा स्टेनकोविक और हार्दिक पांड्या की दुबई वाली तस्वीर तेजी से वायरल हुई थी। बता दें कि नताशा और हार्दिक लंबे वक्त से एक दूसरे को डेट कर रहे थे।
View this post on Instagram
Happy holi from all of us 💙💛🤍🧡
A post shared by Nataša Stanković✨ (@natasastankovic__) on
View this post on Instagram
Mai tera, Tu meri jaane, saara Hindustan. 👫💍 01.01.2020 ❤️ #engaged
A post shared by Hardik Pandya (@hardikpandya93) on
