सब्सक्राइब करें

कनिका कपूर ने डिलीट किया इंस्टाग्राम पोस्ट, जिसमें दी थी कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Kanika Kapoor Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Thu, 26 Mar 2020 12:14 PM IST
विज्ञापन
Singer Kanika Kapoor deletes Instagram post where she revealed about coronavirus test positive
कनिका कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

गायिका कनिका कपूर को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। कनिका ने अपने उस इंस्टाग्राम पोस्ट को डिलीट कर दिया है जिसमें उन्होंने अपने कोरोना पॉजिटिव होने की खबर दी थी। कनिका ने ऐसा क्यों किया इस बात की कोई जानकारी फिलहाल नहीं मिली है। 

Trending Videos
Singer Kanika Kapoor deletes Instagram post where she revealed about coronavirus test positive
Kanika Kapoor - फोटो : Social Media

कनिका ने पोस्ट में लिखा था- 'आखिरी चार दिनों के बीच में उन्हें फ्लू के लक्षण समझ आए और जब उन्होंने इसकी जांच करवाई तो कोविड 19 पॉजिटिव पाई गईं। मैं फिलहाल ठीक हूं। इस स्थित में सभी को समझदारी से चलना होगा, परेशान होने से स्थिति बिगड़ सकती हैं।' कनिका कपूर 15 मार्च को लंदन से वापस भारत लौटी थीं। घर वापसी के बाद कनिका ने एक होटल में पार्टी भी दी थी और इस पार्टी में करीब 500 लोग शामिल हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Singer Kanika Kapoor deletes Instagram post where she revealed about coronavirus test positive
कानिका कपूर (बायें) - फोटो : amar ujala

कनिका के कोविड 19 पॉजिटिव होने के बाद से ही स्वास्थ्य विभाग कनिका की पार्टी में शामिल हुए लोगों का पता लगाने में जुट गया था। कुछ देर बाद पार्टी की तस्वीरें भी सामने आई जिसमें कनिका के साथ राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और उनके सांसद बेटे दुष्यंत सिंह, यूपी के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह दिखे थे। इस बीच कनिका कपूर के कोरोना वायरस का संक्रमण का पता चलने के बाद पार्टी में मौजूद उनके एक दोस्त लापता चल रहे थे, जिन्हें पुलिस ने ढूंढ लिया है। 

Singer Kanika Kapoor deletes Instagram post where she revealed about coronavirus test positive
कनिका कपूर के साथ पार्टी में शामिल पूर्व सीएम वसुंधरा राजे - फोटो : Amar Ujala

कनिका कपूर के दोस्त का नाम ओजस देसाई है। ओजस लखनऊ की उस पार्टी मेें थे जिसमें कनिका गई थीं। फिलहाल ओजस का कोरोना वायरस टेस्ट नेगेटिव आया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ओजस देसाई ने पार्टी के बाद खुद को क्वारंटीन कर लिया था और उन्होंने अभी भी खुद को क्वारंटीन किया हुआ है। गायिका कनिका कपूर इस वक्त लखनऊ के संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एसजीपीजीआईएमएस) में भर्ती हैं जहां पर उन्हें आइसोलेशन में रखा गया है।

विज्ञापन
Singer Kanika Kapoor deletes Instagram post where she revealed about coronavirus test positive
सिंगर कनिका कपूर। - फोटो : amar ujala

कनिका का तीसरी बार कोरोना टेस्ट हुआ जिसमें भी वो संक्रमित पाई गईं। इस बारे में एसजीपीजीआईएमएस (SGPGIMS) के निदेशक प्रोफेसर आर के धीमान ने अपने बयान में कहा- 'गायिका के लगातार दो टेस्ट पॉजिटिव पाए गए हैं। उनका ट्रीटमेंट तब तक चलता रहेगा जब तक कम से कम दो टेस्ट नेगेटिव न आ जाएं।'

Coronavirus: कनिका कपूर की लापरवाही पर आया तापसी पन्नू का बयान, जमकर सुनाई खरी-खोटी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed