सब्सक्राइब करें

Coronavirus: कनिका कपूर की लापरवाही पर आया तापसी पन्नू का बयान, जमकर सुनाई खरी-खोटी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Thu, 26 Mar 2020 11:51 AM IST
विज्ञापन
taapsee pannu talk about kanika kapoor irresponsible behaviour
Kanika Kapoor - फोटो : Social Media

बॉलीवुड को कई हिट गाने देने वाली गायिका कनिका कपूर इन दिनों अस्पताल में हैं और कोरोना वायरस से जंग लड़ रही हैं। कनिका की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट तीसरी बार भी पॉजिटिव आई है। कनिका लंबे समय तक लंदन में रह रही थीं। वहां से आने के बाद वह एक नहीं बल्कि कई पार्टी का हिस्सा बनीं। उनके संपर्क में सैकड़ों लोग आए थे। उन सभी के भी टेस्ट किए जा रहे हैं। 

Trending Videos
taapsee pannu talk about kanika kapoor irresponsible behaviour
Kanika Kapoor - फोटो : Social Media
कनिका ने लंदन से वापस आने के बाद टेस्ट नहीं करवाया जिसमें उनकी बड़ी लापरवाही सामने आई। इसको लेकर कनिका ट्रोल भी हुईं। कुछ बॉलीवुड सेलेब्रिटीज ने उन्हें सपोर्ट किया तो कुछ ने उन्हें खरी—खोटी सुनाई। अब कनिका कपूर के मामले पर तापसी पन्नू का बयान भी आया है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
taapsee pannu talk about kanika kapoor irresponsible behaviour
Taapsee Pannu - फोटो : Mumbai, Amar Ujala

बॉलीवुडलाइफ डॉट कॉम पर छपी रिपोर्ट के मुताबिक, तापसी पन्नू ने अपने बयान में कहा, 'यह बहुत ही बुरा हुआ है। अगर उन्हें खुद को नहीं पता था तो अलग बात है लेकिन अगर उन्हें सबकुछ पता था और उसके बाद भी वो लोगों से मिल लही थीं तो यह निराशाजनक बात है। उन्हें इस चीज पर ध्यान देना चाहिए था।'

taapsee pannu talk about kanika kapoor irresponsible behaviour
Taapsee Pannu - फोटो : Mumbai, Amar Ujala

तापसी पन्नू आगे कहा, 'उनका कहना है कि वो चेकअप के लिए गई थीं लेकिन उनका चेकअप नहीं किया गया। अगर उन्हें किसी भी प्रकार का शक था तो वो अपने आपको आइसोलेशन में रख सकती थीं। मेरे अनुसार जिम्मेदारी दोनों पक्षों की थी।'

विज्ञापन
taapsee pannu talk about kanika kapoor irresponsible behaviour
Taapsee Pannu - फोटो : Mumbai, Amar Ujala

बता दें कि तापसी पन्नू सामाजिक मुद्दों पर अपनी राय रखती हैं। पिछले दिनों जब पीएम मोदी ने 21 दिन के लॉक डाउन की घोषण की तो उन्होंने ट्वीट कर कहा, '21 दिन! हमारे जीवन के बदले में ये कुछ भी नहीं। चलो यह सब करते हैं! और उम्मीद है कि इस लॉकडाउन के अंत तक हमारे पास निश्चित रूप से जश्न मनाने के लिए कारण होगा। तब तक एक बार में एक दिन के लिए जाने दो।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed