कोरोना वायरस को लेकर अमिताभ बच्चन काफी सजग दिखाई दे रहे हैं। अमिताभ क्वारंटीन समय में लगातार कोई ना कोई पोस्ट अपने फैन्स के साथ साझा करते रहते हैं। ऐसा कर अमिताभ लोगों को भी इस वायरस के प्रति सजग कर रहे हैं। अमिताब वैसे भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो हर मुद्दे पर अपनी राय रखते रहते हैं। अमिताभ के फैन्स भी उनकी हर सलाह को मानते हैं।
Coronavirus: अमिताभ बच्चन ने वीडियो शेयर कर मुंबई पुलिस से पूछा, 'हमारे लिए भी ऐसा कर सकते हैं?'
ऐसे में कोरोना को लेकर अमिताभ का सलाह देना काफी अहम है। इसके अलावा अमिताभ अपने फैन्स के द्वारा बताए गए सुझाव भी साझा करते रहते हैं। हाल ही में अमिताभ ने एक वीडियो साझा किया है। लेकिन इस बार अमिताभ ने फैन्स के लिए नहीं बल्कि पुलिस अधिकारियों के लिए एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो के जरिए अमिताभ ने पुलिस अधिकारियों से कुछ मांग की है।
ये वीडियो एक ट्विटर यूजर ने अमिताभ बच्चन को टैग करते हुए शेयर किया। जिसके बाद अमिताभ ने इस वीडियो को री-शेयर किया। वीडियो को शेयर करते हुए अमिताभ ने लिखा, 'Wow.. यह शानदार है। मुंबई, हेलो...क्या अधिकारी कृप्या हमारे लिए भी ऐसा कर सकते हैं।'
wow .. this is fantastic .. Mumbai , hello .. can the authorities please do this for us too .. https://t.co/726UzW76Zv
ये वीडियो कोलकाता का है जिसमें पुलिस अधिकारियों द्वारा सड़कों को सेनिटाइज्ड करते हुए दिखाया जा रहा है। ये वीडियो कोलकाता के सेराट बोस रोड का है। वीडियो में सेराट बोस रोड और उसके आस-पास बने घरों और दुकानों को सेनिटाइज्ड किया जा रहा है। इसके लिए सड़कों पर दो गाड़ियां नजर आ रही हैं, जो लगातार घरों को सेनिटाइज कर रही हैं।
अमिताभ के इस वीडियो को फैन्स भी खूब पसंद कर रहे हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। साथ इस पर लोग भी कई कमेंट कर रहे हैं। बता दें कि अमिताभ इन दिनों लगातार कोरोना को लेकर पोस्ट साझा कर रहे हैं। हाल ही में अमिताभ ने कोरोना को लेकर सुझाव दिया था कि वो अस्पतालों की कमी होने पर ट्रेन के कोच को आइसोलेशन के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।
