{"_id":"5a558b104f1c1b3e198b5e23","slug":"here-is-teaser-of-pari-anushka-sharmas-look-can-scare-you-watch-video","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शादी के बाद अनुष्का का पहला खतरनाक लुक, 'परी' के टीजर में दिखा डरावना अंदाज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शादी के बाद अनुष्का का पहला खतरनाक लुक, 'परी' के टीजर में दिखा डरावना अंदाज
Wed, 10 Jan 2018 09:13 AM IST
इंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
इंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 10 Jan 2018 09:13 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इटली में शादी, फिनलैंड में हनीमून, दिल्ली और मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन फिर साउथ अफ्रीका में हसबैंड विराट के साथ क्वालिटी टाइम स्पैंट करने के बाद अब अनुष्का शर्मा वापस मुंबई लौट आई है। बी-टाउन पहुंचते ही उनके प्रोडक्शन तले बन रही फिल्म 'परी' का टीजर भी रिलीज हो चुका है। इस फिल्म में अनुष्का एक चुड़ैल के किरदार में नजर आ आएंगी। टीजर में अनुष्का का लुक इतना डरावना है कि शायद आपके रोंगटे भी खड़े हो जाए।
2 of 4
19 सेकेंड के इस टीजर की शुरुआत में अनुष्का का क्लोजअप दिखाया गया है। शुरुआत में अनुष्का का चेहरा काफी मासूम दिखता है। मगर वीडियो के आगे बढ़ते ही चेहरा खतरनाक हो जाता है। देखते ही देखते ही मासूम हसीं चेहरे पर ढ़ेर सारे चोट के निशान नजर आ जाते हैं। फिल्म पहले 9 फरवरी को रिलीज होने वाली थी। मगर अब इस टीजर के साथ-साथ फिल्म की नई रिलीज डेट भी सामने आ चुकी है। देखिए वीडियो
3 of 4
फिल्म अब होली के वक्त यानी 2 मार्च को रिलीज होने जा रही है। फिल्म के डायरेक्शन की कमान प्रोसित रॉय संभाल रहे हैं। इस फिल्म में अनुष्का परमब्रता चटर्जी के साथ नजर आएंगी। 'फिल्लौरी' में भी अनुष्का ने कुछ इसी तरह का किरदार निभाया था, लेकिन वहां पॉजिटिव वाइब्स थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
बता दें, फिल्म परी अनुष्का शर्मा के प्रोडक्शन हाउस की तीसरी फिल्म हैं। 'एनएच 10' उनके प्रोडक्शन हाउस की पहली फिल्म हैं उसके बाद वो 'फिलौरी' आई। वैसे, आपको बता दें, अनुष्का शर्मा के प्रोडक्शन हाउस को परी से काफी उम्मीदें हैं वो इस लिए भी 'एनएच 10' और 'फिलौरी' ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखाया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।