फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Himani Shivpuri: बचपन से ही अभिनय की शौकीन थीं हिमानी, शाहरुख से लेकर सलमान तक के साथ कर चुकी हैं काम

Mon, 24 Oct 2022 06:00 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 24 Oct 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
Himani Shivpuri Birthday Lesser Known facts about Actress
हिमानी शिवपुरी - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों में हिमानी शिवपुरी का नाम भी शुमार होता है। वह हर साल 24 अक्तूबर को अपना जन्मदिन मनाती हैं। हिमानी का जन्म देहरादून में साल 1960 में हुआ था। उनके पिता का नाम डॉ हरिदत्त भट्ट 'शैलेश' है जो कि एक मशहूर लेखक रहे हैं। आज उनके जन्मदिन पर आइए जानते हैं एक्ट्रेस से जुड़ी खास बातें


Bollywood: बॉलीवुड के बादशाह ने किंग कोहली को दी जीत की बधाई, लोग बोले- विराट ने कमबैक कर लिया अब आपकी बारी

Himani Shivpuri Birthday Lesser Known facts about Actress
हिमानी शिवपुरी - फोटो : सोशल मीडिया

बचपन में ही हिमानी को अभिनय का शौक हो गया था। यही वजह थी उन्होंने स्कूल कॉलेज के समय से ही इसमें रुचि लेनी शुरू कर दी थी। समय के साथ-साथ उनका यह शौक बढ़ता चला गया और आगे चलकर उन्होंने अपनी पढ़ाई इसी क्षेत्र में करने का फैसला किया। उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में एडमिशन ले लिया। 
Thangalaan teaser: चियान विक्रम की 61वीं फिल्म का नाम की घोषणा के साथ टीजर जारी, दिखा अभिनेता का अलग अंदाज

Himani Shivpuri Birthday Lesser Known facts about Actress
हिमानी शिवपुरी - फोटो : सोशल मीडिया

हिमानी उन कलाकारों में से एक हैं जिन्हें थिएटर में काम करने का लंबा अनुभव है। हिंदी सिनेमा में उन्होंने अपनी शुरुआत फिल्म अब आएगा मजा से की थी। इस फिल्म में उन्होंने फारुख शेख और सतीश कौशिक जैसे मंजे हुए कलाकारों के साथ काम किया। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। हिमानी ने इसके बाद बॉलीवुड फिल्मों में बड़े सुपरस्टार्स के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर किया। अपने करियर में उन्होंने सलमान खान, शाहरुख खान गोविंदा अनिल कपूर और अमिताभ बच्चन जैसे सितारों के साथ काम किया है। 
Saalar: जन्मदिन के मौके पर सालार के मेकर्स ने फैंस को दिया तोहफा, जारी किया फिल्म से प्रभास का फर्स्ट लुक

विज्ञापन
विज्ञापन
Himani Shivpuri Birthday Lesser Known facts about Actress
हिमानी शिवपुरी - फोटो : सोशल मीडिया

हम आपके हैं कौन, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, दीवाना मस्ताना, कुछ कुछ होता है और कभी खुशी कभी गम उनकी प्रमुख फिल्में हैं। केवल फिल्मों में ही नहीं छोटे पर्दे पर भी हिमानी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी हैं। हमारी बेटियों का विवाह, बात हमारी पक्की है, घर एक सपना और एक विवाह ऐसा भी सहित कई टीवी सीरियल में अभिनय कर चुकी हैं। अपने अभिनय के लिए वह कई पुरस्कार भी हासिल कर चुकी हैं। हप्पू की उलटन पलटन में उनके किरदार को काफी पसंद किया गया था।
Kangana Ranaut: कंगना ने फिर साधा बॉलीवुड पर निशाना, इस बार इशारों में कह दी यह बड़ी बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed