सब्सक्राइब करें

Himesh Reshammiya: पत्नी की सहेली से इश्क कर बैठे थे हिमेश रेशमिया, 12 साल तक डेट कर लिया था शादी का फैसला

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sat, 23 Jul 2022 09:31 AM IST
विज्ञापन
Himesh Reshammiya Birthday: Singer love story with soniya divorce with komal after 22 years of marriage
हिमेश रेशमिया, सोनिया कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के नामचीन सिंगर, कंपोजर और एक्टर हिमेश रेशमिया को आज किसी पहचान की जरूरत नहीं हैं। सिनेमा की दुनिया में अपनी गायकी और अपने अलग स्टाइल से हिमेश ने लोगों के दिल और दिमाग में अपनी एक अलग जगह बनाई है। उन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों में बेहतरीन म्यूजिक दिया है। हिमेश ने म्यूजिक की दुनिया में बिल्कुल नीचे से शुरुआत की थी, इसलिए वह अपनी फिल्मों और म्यूजिक एल्बम में अक्सर नए-नए टैलेंट्स को मौका देते रहते हैं। हिमेश आए दिन किसी न किसी वजह से लाइमलाइट में बटोरते हैं, लेकिन प्रोफेशनल लाइफ से अलग सबसे ज्यादा चर्चा उनकी दूसरी शादी की हुई थी। हिमेश उस वक्त अचानक से चर्चाओं में आ गए थे, जब उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड सोनिया कपूर से गुपचुप तरीके से दूसरी शादी की थी। 23 जुलाई, 1973 को जन्मे हिमेश रेशमिया के 49वें जन्मदिन पर जानते हैं कि सोनिया और उनकी लव स्टोरी कहां से शुरू हुई।

Trending Videos
Himesh Reshammiya Birthday: Singer love story with soniya divorce with komal after 22 years of marriage
हिमेश रेशमिया, सोनिया कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

घर में मुलाकातों से शुरू हुई लव स्टोरी 
म्यूजिक इंडस्ट्री में फर्श से अर्श तक का सफर तय करने वाले विपिन रेशमिया उर्फ हिमेश रेशमिया शादीशुदा होते हुए भी सोनिया के प्यार में गिरफ्तार हो गए थे। बताया जाता है टीवी इंडस्ट्री में कई सीरियल्स में काम कर चुकी सोनिया, हिमेश की पहली पत्नी कोमल की बहुत अच्छी दोस्त थीं। वह हिमेश और कोमल की बिल्डिंग में ही रहा करती थीं और उनके घर पर सोनिया का आना-जाना लगा रहता था। दोनों की पहली मुलाकात भी कोमल ने ही कराई थी, लेकिन उन्हें नहीं पता था कि उनकी सहेली ही उनकी सौतन बन बैठेगी। हिमेश और सोनिया ने साल 2006 में ही एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था, जिसका अंदाजा कोमल को नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Himesh Reshammiya Birthday: Singer love story with soniya divorce with komal after 22 years of marriage
हिमेश रेशमिया और उनकी पहली पत्नी कोमल - फोटो : social media

वर्षों बाद तोड़ा रिश्ता
हिमेश के जीवन में सोनिया की एंट्री होते ही कोमल का आउट होना तय हो गया था। हिमेश, फिल्मी पर्दे और टीवी पर अपने हुस्न के जलवे बिखेरने वाली सोनिया के प्यार में इस कदर पागल थे कि उन्होंने अपनी 22 साल पुरानी शादी को तोड़ने का फैसला किया। साल 2017 में अपनी शादीशुदा जिंदगी को खत्म करते हुए हिमेश ने कोमल को तलाक दे दिया था। दोनों के बीच कभी भी कोई विवाद नहीं हुआ, जिसकी वजह से अचानक दोनों के तलाक की खबर काफी चौंकाने वाली थी। लेकिन बाद में धीरे-धीरे सब साफ होता गया। हालांकि, एक इंटरव्यू में हिमेश ने कबूला था कि कोमल और उन्होंने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया था। कोमल और हिमेश का एक बेटा भी है, तलाक के बाद जिसका ख्याल दोनों साथ मिलकर रख रहे हैं।

Himesh Reshammiya Birthday: Singer love story with soniya divorce with komal after 22 years of marriage
हिमेश रेशमिया - फोटो : Instagram

12 साल के रिलेशन के बाद शादी
इंडस्ट्री के सबसे अमीर और सफल गायकों में गिने जाने वाले हिमेश ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड सोनिया कपूर के साथ 12 साल तक रिलेशन में रहने के बाद शादी करने का फैसला किया था। 11 मई, 2018 को हिमेश और सोनिया लोखंडवाला स्थित अपार्टमेंट में शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों की शादी बहुत ही गुपचुप तरीके से हुई थी, जिसमें सिर्फ परिवार के सदस्य और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। हिमेश और सोनिया की शादी को चार साल बीत चुके हैं और दोनों खुशहाल जिंदगी बिता रहे हैं। बता दें सोनिया ‘किट्टी पार्टी’,  ‘पिया का घर’, ‘कुसुम’, ‘कभी हां कभी ना’, ‘सती … द पावर ऑफ ट्रुथ’, ‘रीमिक्स’, ‘बाबुल की प्रार्थना’, ‘लव यू जिंदगी’, ‘यस बॉस ’, ‘जय गणेश’ और ‘जय हनुमान’ ’ जैसे धारावाहिकों में काम कर चुकी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed