हिमेश रेशमिया ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड सोनिया कपूर से 11 मई को शादी कर ली। शादी हिमेश के लोखंडवाला अपार्टमेंट की छत पर हुई। छत पर ही छोटा सा मंडप लगाया गया था और शादी गुजराती रीति-रिवाजों से की गई।
एक साल में 35 हिट देकर हिमेश ने बनाया था रिकॉर्ड, 22 साल की शादी तोड़ इस एक्ट्रेस संग लिए फेरे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
His look at his wedding 💝💝@realhimesh
A post shared by Entertainment_ki_baat (@entertainment_ki_baat) on
हिमेश और सोनिया पिछले 10 साल से रिलेशन में थे। यह हिमेश की दूसरी शादी है। पिछले साल 2017 में हिमेश ने अपनी पत्नी कोमल से 22 साल बाद तलाक ले लिया था। शादी में हिमेश की पहली पत्नी का बेटा स्वयं भी मौजूद था।
A post shared by newbollywoodnews (@newbollywoodnews) on
हिमेश की पत्नी सोनिया 'सती', 'किट्टी पार्टी', 'रिमिक्स', 'एस बॉस' और 'कैसा ये प्यार है' जैसे सीरियल में नजर आ चुकी हैं। सोनिया कपूर ने अपने करियर की शुरुआत मुंबई में एक finance company में secretary के तौर पर शुरू की थी।
सोनिया, हिमेश की पहली पत्नी कोमल की अच्छी दोस्त हैं। बता दें कि हिमेश ने 21 साल की उम्र में कोमल से शादी की थी। हिमेश ने अब तक 700 गाने गाए हैं और 120 फिल्मों के गानों को कंपोज किया है। आज हिमेश एक जाने-माने म्यूजिक कंपोजर बन गए हैं।