ऋतिक रोशन बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे फिट अभिनेताओं में से एक माने जाते हैं। अब उन्होंने अपने मानसिक स्वास्थ्य को लेकर जो खुलासा किया है, वह चौंका देने वाला है। दरअसल, अभिनेता ऋतिक ने अपने फिटनेस ट्रेनर क्रिस गेथिन के साथ बातचीत में फिल्म 'वॉर' की शूटिंग के दौरान अपने बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन के साथ ही मेंटल हेल्थ के बारे में भी बात की। इस दौरान उन्होंने बताया कि एक वक्त था, जब वह तनाव का शिकार हो रहे थे।
Hrithik Roshan: 'वॉर' की शूटिंग के वक्त डिप्रेशन के शिकार होने वाले थे ऋतिक, बोले- लगा मैं मर रहा हूं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋतिक रोशन ने अपनी फिल्म 'वॉर' के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि 2019 में फिल्म 'वॉर' की शूटिंग के दौरान उन्हें ऐसा लगने लगा कि वह मर रहे थे। उन्हें लगा की इस दौरान वह लगभग डिप्रेशन की कगार पर पहुंच गए थे। उनके लिए इस फिल्म की शूटिंग और इसकी तैयारी बेहद चुनौतीपूर्ण थी। उन्हें ऐसा लगा की वह डिप्रेशन में जाने वाले हैं। इसके बाद उन्हें यह महसूस होने लगा कि अपने जीवन में बदलाव लाने की सख्त जरूरत है।
Bhojpuri EXCLUSIVE: इस चलन ने बर्बाद कर दी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री, ‘अमर उजाला’ से बोले दिग्गज निर्माता
Golden Globes Awards: भारत में गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स की होगी लाइव स्ट्रीमिंग? इस प्लेटफॉर्म पर देख सकेंगे
अभिनेता ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'वॉर' साल 2019 के अक्तूबर के महीने में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये की ताबड़तोड़ कमाई की थी। यह ऋतिक रोशन की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक है।
Sushant Singh Rajput: सुशांत सिंह राजपूत के फ्लैट में जल्द आने वाला है नया किराएदार, रेंट जान रह जाएंगे हैरान