{"_id":"5a13fd134f1c1b95188b5495","slug":"hrithik-roshan-starrer-krrish-4-makers-approach-nawazuddin-siddiqui-for-negative-role","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्या सलमान के बाद अब ऋतिक से पंगा लेंगे नवाजुद्दीन सिद्दीकी?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
क्या सलमान के बाद अब ऋतिक से पंगा लेंगे नवाजुद्दीन सिद्दीकी?
Tue, 21 Nov 2017 03:46 PM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षिता
amarujala.com- Presented by: हर्षिता
Updated Tue, 21 Nov 2017 03:46 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
Krrish 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म 'किक' में सलमान खान के साथ और फिल्म 'बदलापुर' में वरुण धवन और 'मुन्ना माइकल' में टाइगर श्रॉफ से पंगे लेने के बाद बहुत जल्द नवाजुद्दीन सिद्दीकी ऋतिक रोशन से भिड़ते नजर आएंगे। खबर है कि फिल्म 'कृष-4' के मेकर्स ने एक्टर को अप्रोच किया है।
2 of 4
nawazuddin siddique
Sci-fi फिल्म 'कृष-4' में ऋतिक जहां सुपरहीरो का किरदार निभाते दिखेंगे, वहीं नवाजुद्दीन को विलन का रोल ऑफर किया गया है। फिल्म से जुड़े सूत्रों के अनुसार एक्टर को भी स्क्रिप्ट और अपना रोल पसंद आया है। हालांकि, निर्माताओं की ओर से फिलहाल कोई पुष्टि नहीं की गई है।
3 of 4
ह्रितिक रोशन अभिनीत क्रिश ने सफलता के झंडे गाड़े थे।
गौरतलब है कि फिल्म 'कृष' और 'कृष-2' में नसीरुद्दीन शाह और 'कृष-3' में विवेक ओबरॉय और कंगना रनौत निगेटिव रोल में दिखे थे। अगर नवाजुद्दीन फिल्म की चौथी कड़ी में काम करने को राजी हो जाते हैं तो ऋतिक के साथ उनकी यह पहली फिल्म होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
कृष
- फोटो : संताबंता
पूरे छह साल बाद सुपरहीरो कृष दुनिया को बचाने आएगा। फिल्म 'कृष-4' की शूटिंग साल 2018 के अंत में शुरू होगी और यह साल 2019 में रिलीज होगी। वैसे तो हीरोइन के नाम पर मुहर नहीं लगी है लेकिन खबर है कि फिल्म में कैटरीना कैफ नजर आ सकती हैं। सीरीज की पहली तीनों फिल्मों में प्रियंका चोपड़ा को लीड कैरेक्टर के अपोजिट कास्ट किया गया था।
पढ़ें: कंगना से झगड़े का ऋतिक को हुआ फायदा, फिल्मों से भरी झोली, सुजैन से भी बढ़ रही नजदीकियां
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।