{"_id":"5d35f4db8ebc3e6ccc03c8dc","slug":"hrithik-roshan-tiger-shroff-shoot-dangerous-bike-chase-on-the-tallest-mountain-peak-in-portugal","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पुर्तगाल की सबसे ऊंची चोटी पर ऋतिक-टाइगर ने दौड़ाई मोटरसाइकिल, वॉर में दिखेगा जोरदार एक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पुर्तगाल की सबसे ऊंची चोटी पर ऋतिक-टाइगर ने दौड़ाई मोटरसाइकिल, वॉर में दिखेगा जोरदार एक्शन
मुंबई टीम, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Tue, 23 Jul 2019 01:11 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
फिल्म वॉर का एक सीन
- फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सेरा दा एस्ट्रेला पुर्तगाल की सबसे ऊंची पर्वत श्रृंखला है। इसकी चोटी समुद्र तल से 1,993 मीटर (6,539 फीट) की ऊंचाई पर है और इतने ऊंचे किसी पर्वत शिखर पर शूटिंग करने वाली यशराज फिल्म्स की अगली पेशकश वॉर पहली फिल्म बन गई है।
2 of 4
war teaser
- फोटो : Twitter
दुनिया के चार सर्वश्रेष्ठ एक्शन निर्देशकों की के दम पर वॉर ने दांतों तले ऊंगली दबाने के लिए मजबूर कर देने वाले ऐसे एक्शन दृश्यों को फिल्माने में कामयाबी हासिल की है, जो दर्शकों को अपनी सीटें पकड़ने पर मजबूर कर देंगे। यशराज फिल्म्स के सूत्र बताते हैं कि इस फिल्म की शूटिंग दुनिया के सात अलग-अलग देशों के 15 शहरों में की गई है।
3 of 4
war teaser
- फोटो : Twitter
फिल्म के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद बताते हैं, “वॉर एक रोंगटे खड़े कर देने वाली एक्शन फिल्म है। जैसा कि फिल्म के नाम से पता चलता है, इस कहानी में ऋतिक और टाइगर एक दूसरे के खिलाफ जंग छेड़ते हैं और दोनों के बीच लगातार जबर्दस्त मुठभेड़ें चलती रहती हैं। ऐसे ही एक बड़े एक्शन चेज सीक्वेंस के लिए उन्होंने पुर्तगाल की सबसे ऊंची पर्वत श्रृंखला सेरा दा एस्ट्रेला की चोटी पर तेज गति से सुपरबाइक्स ड्राइव की हैं। देखने में यह हॉलीवुड की तमाम बड़ी एक्शन फिल्मों की टक्कर का अद्भुत सीक्वेंस है। ऋतिक और टाइगर ने इन सुपर-फास्ट बाइक की सवारी करने के लिए सभी जरूरी प्रशिक्षण लिया और उन्होंने सीक्वेंस को बड़े जोशखरोश के साथ पूरा किया।”
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
war teaser
- फोटो : Twitter
साल की सबसे बड़ी एक्शन एंटरटेनर यशराज फिल्म्स की फिल्म वॉर में ऋतिक रोशन के अपोजिट वाणी कपूर भी है। ये फिल्म 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के दिन हिंदी, तमिल और तेलूगु में रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।