बॉलीवुड के हैंडसम हंक ऋतिक रोशन सबा आजाद संग रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। दोनों को अक्सर एक साथ स्पॉट किया जाता है। कुछ समय पहले करण जौहर की पार्टी में दोनों साथ में पहुंचे थे। खास बात थी कि दोनों ही ब्लैक आउटफिट में थे। पार्टी में इनकी केमिस्ट्री ने खूब लाइमलाइट बटोरी थी। वहीं हाल ही में दोनों को एयरपोर्ट पर एक दूसरे का हाथ थामे देखा गया था। अब ऋतिक रोशन अपनी कथित गर्लफ्रेंड सबा आजाद के लिए फोटोग्राफर बन गए हैं।
Saba Azad: सिटी ऑफ लव में सबा आजाद के लिए फोटोग्राफर बने ऋतिक रोशन, यूजर्स बोले- हर कोई अफोर्ड नहीं कर सकता...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल सबा आजाद ने अपने इंस्टाग्राम से एक तस्वीर साझा की है, जिसमें उन्होंने कैप्शन में लिखा, न सेल्फी, न मेरी कॉफी। इसी के साथ उन्होंने फोटो के लिए ऋतिक रोशन को क्रेडिट दिया है और एक्टर को टैग भी किया है। जानकारी के मुताबिक, दोनों इस समय साथ में सिटी ऑफ लव कहे जाने वाले पेरिस में वेकेशन का लुत्फ उठा रहे हैं।
फैंस बोले हर कोई अफोर्ड नहीं कर सकता
सबा की इस पोस्ट पर फैंस के साथ सेलेब्स भी अपनी कमेंट करते नजर आ रहे हैं। अभिनेता ऋतिक रोशन की बहन पश्मिना रोशन ने भी सबा की पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए लिखा, 'तुम बहुत सुंदर हो'। वहीं एक यूजर ने लिखा, सब आप चार्मिंग हो!!! एक दूसरे का खयाल रखना...ढेर सारा प्यार और सनी पेरिस!!! फोटो के लिए ऋतिक को बहुत-बहुत थैंक्यू। इसी तरह से दूसरे यूजर ने भी लिखा- हैट्स ऑफ यू....मेरा मतलब ऋतिक रोशन को फोटोग्राफर रखना....हर कोई अफोर्ड नहीं कर सकता है।
विक्रम वेधा की हिंदी रीमेक में वेधा का किरदार निभा रहे हैं ऋतिक रोशन
अगर बात करें वर्क फ्रंट की तो ऋतिक रोशन जल्द ही विक्रम वेधा की हिंदी रीमेक में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके अपोजिट बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे, जबकि ऋतिक निगेटिव रोल में हैं।