{"_id":"5e5fad338ebc3eeb5f635cff","slug":"hrithik-roshan-will-celebrate-his-20-years-bollywood-journey-at-zee-cine-awards-2020","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आइफा से पहले इन अवार्ड्स के मंच पर नाचेंगे ऋतिक रोशन, सीधे आसमान से यूं उतरेंगे स्टेज पर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आइफा से पहले इन अवार्ड्स के मंच पर नाचेंगे ऋतिक रोशन, सीधे आसमान से यूं उतरेंगे स्टेज पर
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: Avinash Pal
Updated Wed, 04 Mar 2020 07:01 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
Hrithik Roshan
- फोटो : amar ujala mumbai
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मार्च महीने की गर्मी महाराष्ट्र में पारा बढ़ाने लगी है। मुंबई के लिए वैसे भी मार्च का महीना सबसे ज्यादा गर्मी वाला होता है। और, इस साल इस पारे को थोड़ा और ऊपर ले जाने की तैयारी की है हिंदी सिनेमा के हैंडसम हंक ऋतिक रोशन ने। इसी साल 14 जनवरी को ऋतिक ने बतौर हीरो अपने करियर के 20 साल पूरे किए हैं और इस खास मौके को वह शानदार तरीके से मनाने जा रहे हैं।
2 of 4
Hrithik Roshan
- फोटो : Social Media
गुवाहाटी में हुए इस साल के फिल्मफेयर अवार्ड्स पूरी तरह से फ्लॉप रहे। इन पुरस्कार समारोहों में मुंबई से गिनती के सितारे पहुंचे और इनमें से ज्यादातर सितारे वही थे जिन्हें इस साल फिल्मफेयर की ट्रॉफी मिलनी थी। सूत्र बताते हैं कि ऐसा ही कुछ इस साल आईफा पुरस्कारों के साथ होने जा रहा है। आईफा के लिए अब तक जो नाम कनफर्म हुए हैं, उनमें से ज्यादातर वहीं हैं जिन्हें इंदौर में होने वाले इन पुरस्कारों में आईफा की ट्रॉफी मिलेगी। लेकिन होली के ठीक बाद मुंबई में होने जा रहे जी सिने अवार्ड्स की तैयारी निराली दिख रही है। इस साल इन पुरस्कारों के लिए ऋतिक रोशन एक ऐसी पेशकश देने की तैयारी शुरू कर चुके हैं, जिसे देखने वालों की सांसें अटक जाएंगी।
3 of 4
Hrithik Roshan
- फोटो : amar ujala mumbai
सूत्र बताते हैं कि जी सिने पुरस्कारों में ऋतिक रोशन एक धमाकेदार एंट्री के साथ अपनी परफॉर्मेंस की शुरुआत करते नजर आएंगे। पिछले साल की ब्लॉकबस्टर फिल्म वॉर की तर्ज पर उनकी एंट्री की योजना बनाई जा रही है। वह आसमान से मंच पर उतरेंगे। और इसके बाद उनकी हर परफॉर्मेंस बड़ी और बेहतर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
hrithik roshan
- फोटो : amar ujala
ऋतिक के साथ 40 बच्चों की एक टोली दिन रात इस पेशकश की तैयारी कर रही है। इस दौरान ऋतिक ने कुछ ऐसे करतब भी दिखाने का फैसला किया है जिन्हें उनकी पीढ़ी का कोई कलाकार करने की सोच भी नहीं सकता। जिन गानों पर ऋतिक की ये तैयारी चल रही है, उनके जरिए उनके 20 साल के सफर का खाका खींचा जाएगा और इमें शामिल गाने हैं, घुंघरू, सेनोरिटा, धूम मचा ले, जय जय शिव शंकर, एक पल का जीना, तू तू मेरी और कहो ना प्यार है। इस साल के जी सिने पुरस्कारों के लिए वोटिंग लाइंस भी खुल चुकी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।