फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Harsh Mayar Wedding: 'गुल्लक' के मिश्रा परिवार के छोटे बेटे अमन ने गर्लफ्रेंड संग रचाई शादी, शेयर की तस्वीर

Sun, 27 Nov 2022 02:39 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Sun, 27 Nov 2022 02:39 PM IST
विज्ञापन
I am Kalam Gullak fame actor Harsh Mayar ties knot with Girlfriend Sukanya Rajan see beautiful pictures
हर्ष मायर, सुकन्या राजन - फोटो : इंस्टाग्राम

महज आठ साल की उम्र में अपने करियर की शुरुआत करने वाले एक्टर हर्ष मायर जिन्हें चर्चित फिल्म "आई एम कलाम" के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया था, वह बीते 25 नवंबर को शादी के बंधन में बंध चुके हैं। उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड सुकन्या राजन के साथ शादी रचाई है। इंस्टाग्राम पर हर्ष ने अपनी शादी की बेहद सुंदर तस्वीर शेयर कर इस बात की जानकारी दी है। 

I am Kalam Gullak fame actor Harsh Mayar ties knot with Girlfriend Sukanya Rajan see beautiful pictures
हर्ष मायर, सुकन्या राजन - फोटो : इंस्टाग्राम

दरअसल, हर्ष ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी की तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में आप देख सकते हैं कि एक्टर ने पिंक कलर की शेरवानी पहन रखी हैं और उनकी पत्नी ने पिंक कलर का लहंगा पहना है जिसमें वह बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं। कपल ने शादी में मैचिंग आउटफिट के साथ ही बैकग्राउंड को भी पिंक रखा। इस फोटो में सुकन्या राजन पति हर्ष मायर के गालों पर किस करती हुई नजर आ रही हैं और हर्ष के चेहरे पर मुस्कान दिख रही हैं। 

यह भी पढ़ें: मलाइका संग कैसे हैं जॉर्जिया एंड्रियानी के रिश्ते, अरबाज की गर्लफ्रेंड ने किया खुलासा
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Harsh Mayar (@haanjiharsh)

I am Kalam Gullak fame actor Harsh Mayar ties knot with Girlfriend Sukanya Rajan see beautiful pictures
हर्ष मायर, सुकन्या राजन - फोटो : इंस्टाग्राम

सोशल मीडिया पर हर्ष ने अपनी शादी की जिस तस्वीर को शेयर किया है उसमें हर्ष और सुकन्या बेहद खुश नजर आ रहे हैं। हर्ष के तस्वीर अपलोड करने के बाद कई सारे फिल्मी सितारों और उनके प्रशंसकों ने उन्हें नए जीवन की शुभकामनाएं दी हैं। मशहूर एक्टर राजेश तैलंग ने भी जोड़े को बधाई दी है। फैंस उनकी खुशनुमा शादीशुदा जिंदगी की कामना कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: शर्लिन चोपड़ा ने श्रद्धा वालकर को दी श्रद्धांजलि, लोग बोले- नौटंकी थोड़ा सा तो...

विज्ञापन
विज्ञापन
I am Kalam Gullak fame actor Harsh Mayar ties knot with Girlfriend Sukanya Rajan see beautiful pictures
हर्ष मायर, सुकन्या राजन - फोटो : इंस्टाग्राम

बता दें कि हर्ष मायर ने चर्चित वेब सीरीज 'गुल्लक' में भी काम किया है। हर्ष ने इस सीरीज में मिश्रा परिवार के छोटे बेटे अमन का किरदार निभाया है। 'गुल्लक' के तीनों सीरीज में हर्ष के किरदार को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। एक स्कूल के लड़के के किरदार को जीवंत रूप से निभा कर हर्ष ने दर्शकों का दिल जीत लिया। हर्ष की शादी की खबर सुनने के बाद उनके प्रशंसकों को यकीन नहीं हो रहा कि पर्दे पर टीनएजर का रोल प्ले करने वाले हर्ष ने अब शादी कर ली है। फैंस उन्हें दिल खोलकर बधाइयां दे रहे हैं।


यह भी पढ़ें: क्या आप जानते हैं उर्फी जावेद की बहन अस्फी को, बोल्डनेस के मामले में नहीं हैं किसी से कम
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed