{"_id":"5a12ccee4f1c1ba7678bcaa0","slug":"i-know-many-men-who-have-faced-sexual-harrasment-in-film-industry-says-actress-radhika-apte","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक्ट्रेस का खुलासा, 'बॉलीवुड में कई लड़कों का हो चुका है यौन शोषण, मुझे पता हैं उनके नाम'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
एक्ट्रेस का खुलासा, 'बॉलीवुड में कई लड़कों का हो चुका है यौन शोषण, मुझे पता हैं उनके नाम'
Tue, 21 Nov 2017 03:33 PM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षिता
amarujala.com- Presented by: हर्षिता
Updated Tue, 21 Nov 2017 03:33 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
Radhika Apte
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म इंडस्ट्री में काम पाने के लिए सिर्फ महिलाओं का ही नहीं, बल्कि पुरुषों का भी यौन शोषण होता है। वैसे तो यह एक ओपन सीक्रेट है, पर कोई इस पर बात नहीं करना चाहता। अब जह हॉलीवुड में इस पर बवाल मचा है तो बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी आए दिन सामने आकर खुलासे कर रहे हैं।
2 of 4
Radhika Apte
बॉलीवुड एक्ट्रेस राधिका आप्टे ने कहा कि वह ऐसे कई पुरुषों को जानती हैं, जिनका फिल्म इंडस्ट्री में यौन शोषण हुआ है। उन्होंने कहा इस चीज को खत्म करने के लिए पारदर्शिता और एथिक्स का होना बेहद जरूरी है। राधिका आप्टे ने कहा कि जो लोग इसका शिकार होते हैं वे भी खुलकर सामने नहीं आ पाते हैं क्योंकि उन्हें डर लगता है कि उनकी बातों पर यकीन कौन करेगा।
3 of 4
इरफान खान
गौरतलब है कि इरफान खान बॉलीवुड के पहले एक्टर हैं जिन्होंने सबसे पहले आगे आकर आपबीति बताई थी। उन्होंने पूरी दुनिया के सामने खुलासा किया था कि करियर के शुरुआती दिनों में काम देने के नाम पर उनका यौन उत्पीड़न किया गया था। हाल ही में एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने भी खुलासा किया है कि एक फिल्म के सेट पर डायरेक्टर अश्लील बातें करता था और उसने शारीरिक संबंध बनाने तक का दबाव डाला था। उन्होंने यह भी बताया कि कास्टिंग काउच से बचने के लिए उन्होंने कई फिल्मों में काम करने से इंकार कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : self
सिर्फ इंडस्ट्री के स्ट्रग्लिंग एक्टर्स ही नहीं, बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड में नाम रोशन कर चुकीं प्रियंका चोपड़ा को भी इन सबसे गुजरना पड़ा। हालांकि उनकी मां ने बताया कि इनसे बचने के लिए प्रियंका को भी कुल 10 बड़ी फिल्में गंवानी पड़ी। वहीं, फरहान अख्तर, विद्या बलन समेत कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने इस मुद्दे पर अपनी राय रखी है।
गौरतलब है कि जिस तरह हॉलीवुड की अभिनेत्रियों ने प्रोड्यूजर्स और डायरेक्टर का सीधे तौर पर नाम लेकर उन पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है, वैसा करने की बॉलीवुड में अभी तक इतनी हिम्मत किसी ने नहीं दिखाई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।