सब्सक्राइब करें

IFFM 2022: मेलबर्न में आज से IFFM का आगाज, अभिषेक बच्चन से लेकर वाणी कपूर तक इन बॉलीवुड कलाकारों ने की शिरकत

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Fri, 12 Aug 2022 04:51 PM IST
विज्ञापन
IFFM 2022: Abhishek Bachchan Vaani Kapoor Tamannaah Bhatia Taapsee Pannu official flag off the event
अभिषेक बच्चन-वाणी कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न के 13वें वर्ष की शुरुआत शुक्रवार को आधिकारिक तौर पर भारतीय सिनेमा के सितारों द्वारा कर दी गई। दो साल तक ऑनलाइन समारोह होने के बाद अब इसे आज से भौतिक रूप से दोबारा शुरू किया जा रहा है। यह फेस्टिवल 20 अगस्त तक चलेगा जिसमें कई फिल्मों की स्क्रीनिंग की जाएगी।

IFFM 2022: Abhishek Bachchan Vaani Kapoor Tamannaah Bhatia Taapsee Pannu official flag off the event
वाणी कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इवेंट के ऑफिशियल लॉन्च के दौरान अभिषेक बच्चन, तापसी पन्नू, वाणी कपूर, तमन्ना भाटिया, शेफाली शाह, गायिका सोना महापात्रा, फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप, कबीर खान, अपर्णा सेन, निखिल आडवाणी और शूजीत सरकार मौजूद रहे। इस फेस्टिवल के ओपनिंग नाइट में तापसी पन्नू की फिल्म दोबारा की स्क्रीनिंग की जाएगी। स्वतंत्रता दिवस समारोह के विशेष कार्यक्रमों के अलावा इवेंट में 120 से ज्यादा फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। 

IFFM 2022: Abhishek Bachchan Vaani Kapoor Tamannaah Bhatia Taapsee Pannu official flag off the event
अभिषेक बच्चन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इस बारे में अभिषेक बच्चन ने कहा, 'आखिरकार मैं मेलबर्न आ ही गया। यहां आकर मुझे काफी अच्छा लग रहा है। फिल्म 'दोबारा' देखने के लिए मैं बहुत उत्सुक हूं। मेरे लगभग पूरे परिवार ने यहां भारत का प्रतिनिधित्व किया है। मुझे इस पर बहुत गर्व है। मैं सभी समारोहों का हिस्सा बनने के लिए उत्सुक हूं और मुझे यहां आने के लिए मैं सरकार और मीतू को धन्यवाद देता हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
IFFM 2022: Abhishek Bachchan Vaani Kapoor Tamannaah Bhatia Taapsee Pannu official flag off the event
तमन्ना भाटिया-तापसी पन्नू - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फेस्टिवल में साउथ वर्सेज हिंदी फिल्म के मुद्दे पर पूछे जाने पर तमन्ना ने कहा कि मुझे लगता है कि यह बातचीत केवल भारत में ही यूनिक है। जब भी मैं विदेश यात्रा करती हूं तो मैंने कभी लोगों को भेद करते नहीं सुना, वे इसे भारतीय सिनेमा ही कहते हैं। आईएफएमएम में भी ऐसा ही है। मुझे लगता है कि दर्शक पैन इंडिया फिल्म देखना चाहते हैं और इस तरह के बहुत सारे कंटेंट बनाए जा रहे हैं जिसकी प्रशंसा भी हो रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed