{"_id":"5b6bf9ac4f1c1b8e068b4849","slug":"imtiaz-ali-needs-mad-people-for-laila-majnu","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'पागल' लोगों से मिलकर बनी इम्तियाज अली की 'लैला मजनू', फिल्म देख सच महसूस कर पाएंगे दर्शक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'पागल' लोगों से मिलकर बनी इम्तियाज अली की 'लैला मजनू', फिल्म देख सच महसूस कर पाएंगे दर्शक
Thu, 09 Aug 2018 01:54 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 09 Aug 2018 01:54 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
लैला मजनू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'रॉकस्टार', 'जब वी मेट', 'हाइवे' और 'तमाशा' जैसी फिल्में निर्देशित कर चुके इम्तियाज अली इस बार 'लैला मजनू' लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म का पोस्टर और टीजर पहले ही शेयर कर चुके हैं और मंगलवार को इसका ट्रेलर भी रिलीज हो गया। ट्रेलर लॉन्च के मौके पर मीडिया से बात करते हुए इम्तियाज ने फिल्म को लेकर कई राज खोले।
2 of 4
इम्तियाज अली
इम्तियाज अली ने कहा कि बॉक्स ऑफिस के लिहाज से यह एक असुरक्षित फिल्म है। लैला मजनू में आपको वो कुछ नहीं मिलेगा, जो बॉक्स ऑफिस पर हिट होने वाली एक टिपिकल लव स्टोरी में होने चाहिए। फिल्म में लीड रोल में अविनाश तिवारी और तृप्ति डिमरी हैं। प्यार के लिए हद से गुजर जाने की दास्तां है 'लैला मजनू'।
3 of 4
लैला मजनू
इम्तियाज ने कहा, 'फिल्म में सिर्फ वे चीजें हैं जो हम सच में महसूस करते हैं। इस फिल्म को बनाने के लिए मुझे कुछ पागल लोगों की जरूरत होगी क्योंकि नॉर्मल लोग इस फिल्म को नहीं बना पाएंगे। फिल्म में कई समस्याएं हैं और यह एक असुरक्षित फिल्म है। फिल्म का लीड कैरेक्टर भी प्यार में इस कदर पागल हो जाता है कि वो प्यार के लिए सारी हदें पार कर जाने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
लैला मजनू
इम्तियाज ने कहा ‘लैला मजनू’ एक ऐसी फिल्म है जो दर्शकों की एक खास क्लास के लिए है, जिन्हें रियलिटी को स्क्रीन पर देखना पंसद है। लैला मजनू की कहानी आप बचपन से सुनते आ रहे हैं। दोनों के प्यार की मिसाल दी जाती है। बता दें फिल्म की कहानी कश्मीर की पृष्ठभूमि पर है। कश्मीर में ही दोनों का प्यार पनपता है लेकिन वहां की समस्याओं का खामियाजा इनकी प्रेमकहानी को भुगतना पड़ता है। फिल्म 7 सितंबर को रिलीज हो रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।