फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Prajakta Koli: बचपन में माता-पिता को तोड़नी पड़ी थी प्राजक्ता कोली की गुल्लक, साझा की ऐसा भावुक किस्सा

Sun, 09 Feb 2025 11:44 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Sun, 09 Feb 2025 11:44 AM IST
सार

प्राजक्ता कोली ने अपने बचपन से जुड़ी एक इमोशनल स्टोरी शेयर की है। उन्होंने कहा कि माता-पिता ने बचपन में पैसों की कमी होने के कारण उनकी गुल्लक तोड़ी थी।

विज्ञापन
In childhood Prajakta Koli parents had to break her piggy bank she shared such emotional story
प्राजक्ता कोली - फोटो : इंस्टाग्राम @mostlysane
अभिनेत्री और यूट्यूबर प्राजक्ता कोली ने अपने बचपन की एक इमोशनल याद साझा की है। उन्होंने बताया कि एक बार उनके माता-पिता ने उनकी गुल्लक तोड़ी है। उन्होंने कहा कि पैसों की कमी के कारण माता पिता ने उनकी गुल्लक फोड़ी थी। हालांकि, उस दौरान वे छोटी बच्ची थीं।
In childhood Prajakta Koli parents had to break her piggy bank she shared such emotional story
प्राजक्ता कोली - फोटो : इंस्टाग्राम @mostlysane
जब तोड़ी प्राजक्ता की गुल्लक
प्राजक्ता ने कहा, मुझे याद है जब मैं 12 साल की थी, मैं अपने स्कूल या ट्यूशन से घर आई और मम्मी पापा ने मुझे प्यार से बैठाया। मुझे याद है उन्होंने कहा, 'आबू, हम इस महीने थोड़ा संघर्ष कर रहे हैं। इसलिए हमें आपका गुल्लक तोड़ना होगा।' मैंने कहा, 'ठीक है'। उन्होंने कहा, 'कोई बात नहीं, हम आपके लिए एक नया गुल्लक लाएंगे।'
In childhood Prajakta Koli parents had to break her piggy bank she shared such emotional story
प्राजक्ता कोली - फोटो : इंस्टाग्राम
प्राजक्ता के पिता ने कही ये बात
प्राजक्ता के पिता मनोज कोली ने कहा, "हां...उस समय मैं एक मल्टी-लेवल मार्केटिंग कंपनी में काम कर रहा था। उस समय भारत में एक नया चलन था। उस समय, 1999-2000 में, मैंने उस कंपनी में बहुत सारा पैसा लगाया, लगभग ₹11 लाख, मेरी सारी बचत और कंपनी दिवालिया हो गई। उसके बाद मैं खाली हो गया...उस समय मैंने टैक्सी चलाई, कुछ भी काम नहीं कर रहा था, मेरे पास घर के महीने भर के खर्च के लिए पैसे नहीं थे। मैंने रिश्तेदारों और दोस्तों से मदद लेने की पूरी कोशिश की, लेकिन नहीं मिली। मेरा आखिरी विकल्प अपना गुल्लक तोड़ना था और उस पैसे से हमें उस महीने के खर्च में मदद मिली। मैं गर्व के साथ कह सकता हूं कि हम प्राजक्ता के सहयोग से अपने परिवार को चलाने में मदद की शुरुआत तब से हुई।"
विज्ञापन
विज्ञापन
In childhood Prajakta Koli parents had to break her piggy bank she shared such emotional story
प्राजक्ता कोली - फोटो : इंस्टाग्राम @mostlysane
बचपन में ही कर लिया था आरजे बनने फैसला
प्राजक्ता कोली ने बचपन में ही आरजे बनने का फैसला कर लिया था। उन्हें जैसे ही पहला शो मिला तो उन्होंने उस जॉब को ज्वाइन कर लिया लेकिन कुछ समय बाद उन्होंने रिजाइन दे दिया क्योंकि उन्हें एहसास हुआ कि RJ उनके लिए सही फील्ड नहीं है। एक दिन उनके जानने वाले एंटरटेनमेंट टीम के सुदीप ने उन्हें अपना यूट्यूब चैनल शुरू करने की सलाह दी। प्राजक्ता ने कुछ वक्त तक इस बारे में सोचा और साल 2015 में अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया, हालांकि उस समय उनके पास इसके अलावा कोई ऑप्शन नहीं था लेकिन प्रजाक्ता इसे अपनी जिंदगी का सबसे अच्छा फैसला मानती हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed