सब्सक्राइब करें

Rakesh JhunJhunwala: बॉलीवुड से भी रहा शेयर बाजार के बिग बुल का कनेक्शन, इन फिल्मों में लगाया था पैसा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sun, 14 Aug 2022 10:58 AM IST
विज्ञापन
investor rakesh jhunjhunwala passed away he produce films like ki & ka English Vinglish filmy connection
rakesh jhunjhunwala - फोटो : सोशल मीडिया

शेयर बाजार के दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला का निधन हो गया है। जानकारी के मुताबिक, कुछ समय पहले ही उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज करवाया गया था। लेकिन उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। रविवार की सुबह उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अपनी अंतिम सांस ली। राकेश झुनझुनवाला शेयर बाजार के सबसे बड़े निवेशकों में से एक थे। लेकिन क्या आपको पता है कि बॉलीवुड से भी उनका अच्छा खासा कनेक्शन रहा है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

Trending Videos
investor rakesh jhunjhunwala passed away he produce films like ki & ka English Vinglish filmy connection
इंग्लिश विंग्लिश - फोटो : social media

ये थी उनकी पहली फिल्म
उद्योग जगत से जुड़े लोगों की रुचि एक समय पर फिल्मों में आना आम बात होती है क्योंकि इस चकाचौंध भरी इंडस्ट्री में पैसों की कमी नहीं है। कम ही लोग जानते हैं कि करोड़ों की संपत्ति के मालिक राकेश झुनझुनवाला ने भी साल 2012 में इस इंडस्ट्री से अपना नाता जोड़ दिया था। साल 2012 में रिलीज हुई 'इंग्लिश-विंग्लिश' को राकेश झुनझुनवाला ने ही प्रोड्यूस किया था, जिसमें दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी नजर आईं। 26 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने शानदार कमाई की थी। इस फिल्म ने कुल कलेक्शन 78.57 करोड़ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
investor rakesh jhunjhunwala passed away he produce films like ki & ka English Vinglish filmy connection
शमिताभ, की एंड का - फोटो : सोशल मीडिया

इन दो फिल्मों में भी किया प्रोड्यूस
'इंग्लिश-विंग्लिश' के बाद राकेश झुनझुनवाला ने दो और फिल्मों को प्रोड्यूस किया, जिसका नाम 'शमिताभ' और 'की एंड का' है। 'शमिताभ' में अमिताभ बच्चन, धनुष और अक्षरा हासन ने एक साथ स्क्रीन शेयर की थी। इस फिल्म को भी दर्शकों ने ठीक-ठाक रिस्पॉन्स दिया था। वहीं, 'की एंक का' में अर्जुन कपूर और करीना कपूर की जोड़ी नजर आई थी। फिल्म लगभग 52 करोड़ की कमाई के साथ सेमी हिट रही थी।

investor rakesh jhunjhunwala passed away he produce films like ki & ka English Vinglish filmy connection
राकेश झुनझुनवाला का निधन - फोटो : PTI

राकेश झुनझुनवाला की नेटवर्थ
शेयर बाजार के क्षेत्र राकेश झुनझुनवाला एक बड़ा नाम रहे हैं। उन्होंने अपने कॉलेज के दिनों में ही शेयर बाजार में हाथ आजमाना शुरू कर दिया था। उन्होंने स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया में दाखिला लिया। उन्होंने साल 1985 में अपना पहला निवेश किया था और वो 5,000 रुपये का था। साल 2018 तक यह निवेश बढ़कर 11,000 करोड़ रुपये हो गया था। जानकारी के मुताबिक, वर्तमान में झुनझुनवाला की नेटवर्थ 43.39 हजार करोड़ रुपये है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed