फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL मैच में पहले भी मंत्रों का जाप करते हुए देखी गई थीं नीता अंबानी, अब सामने आया पुराना वीडियो

Mon, 13 May 2019 06:12 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Mon, 13 May 2019 06:12 PM IST
विज्ञापन
IPL finale 2019 match Nita Ambani looked doing chanting mantra video viral
Nita Ambani - फोटो : twitter

हैदराबाद में खेले गए IPL फिनाले में मुंबई की टीम ने चेन्नई की टीम को 1 रन से हराकर धमाकेदार जीत हासिल की। यह कहना जरा भी गलत नहीं होगा कि मैच काफी रोमांचक था। रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई की टीम ने जीत हासिल की। खास बात यह है कि मुंबई की टीम ने चौथी बार IPL ट्रॉफी अपने नाम की। यह जीत मुंबई के लिए आसान नहीं थी। पूरे मैच के दौरान स्टेडियम में माहौल तनाव भरा था। 

IPL finale 2019 match Nita Ambani looked doing chanting mantra video viral
Nita Ambani - फोटो : twitter

पूरे मैच के दौरान मुंबई टीम की मालकिन नीता अंबानी काफी टेंशन में दिखीं। दरअसल, स्टेडियम में बैठी नीता अंबानी चेन्नई के हर शॉट पर टेंशन में नजर आ रही थीं। मैच के दौरान की नीता की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है जिसमें वो टेंशन में नजर आईं। तस्वीर में नीता के माथे पर तिलक लगा हुआ है और वह हाथ जोड़कर भगवान से मुंबई की जीत के लिए दुआ मांगते हुए दिखीं।

IPL finale 2019 match Nita Ambani looked doing chanting mantra video viral
नीता अंबानी - फोटो : अमर उजाला

ऐसा पहली बार नहीं है जब नीता को मैच के दौरान प्रार्थना करते हुए देखा गया हो। इससे पहले भी नीता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जब वो मंत्र पढ़ती दिखीं। उस दौरान भी नीता के माथे पर टीका लगा हुआ था और वो बार-बार मंत्रों का जाप कर रही थीं। 
 



 

विज्ञापन
विज्ञापन
IPL finale 2019 match Nita Ambani looked doing chanting mantra video viral
Nita Ambani - फोटो : twitter

आखिरी ओवर की बात करते हुए नीता ने कहा था कि- 'मैं आखिरी ओवर देख नहीं पा रही थी। मैं बस लोगों के शोर से समझ पा रही थी कि मैच में क्या हो रहा है। 2013, 2015, 2017 और 2019 में रोहित शर्मा ने कप्तानी की और चैम्पियन बनाया। टीम को जिताने के लिए उनको बधाई और टीम वाकई शानदार है।' स्टेडियम में नीता अंबानी के अलावा आकाश, अनंत अंबानी, श्लोका , राधिका मर्चेंट भी मौजूद थीं। 

विज्ञापन
IPL finale 2019 match Nita Ambani looked doing chanting mantra video viral
Radhika Merchant and anant - फोटो : file photo

अनंत और राधिका ने इस मैच के दौरान मुंबई टीम के सपोर्ट में टीम की ही जर्सी पहनी थी। एयरपोर्ट पर जब राधिका को स्पॉट किया गया तो वो फोन पर बिजी दिखीं। आकाश अंबानी की शादी में अनंत अंबानी की खास दोस्त राधिका मर्चेंट ने खूब सुर्खियां बटोरीं। राधिका की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर देखते ही देखते वायरल हो गए। खबरें हैं कि जल्द ही अनंत अंबानी शादी के बंधन में बंध जाएंगे। अभी तक दोनों ने अपने रिलेशनशिप का आधिकारिक एलान नहीं किया है लेकिन तस्वीरें देखकर काफी कुछ बयां हो जाता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed