फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Irrfan Khan Birthday: कभी लगाया एक्स्ट्रा 'R' तो कभी हटाया 'खान', इस वजह से किए थे इरफान ने नाम में बदलाव

Thu, 07 Jan 2021 01:53 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Thu, 07 Jan 2021 01:53 PM IST
विज्ञापन
Irrfan Khan Birthday Know Why Actor Has Extra R In His Name and Also Why He Removed Khan From Surname
इरफान खान - फोटो : Instagram

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता इरफान दुनिया में तो नहीं हैं लेकिन वो अपने फैंस के दिल में जरूर बसे हुए हैं। 7 जनवरी यानी कि आज इरफान खान का 54वां जन्मदिन है। इरफान खान का जन्म राजस्थान के एक मुस्लिम परिवार में हुआ था। उनकी शुरुआत में दिलचस्पी क्रिकेट में थी लेकिन पैसों की कमी के चलते वो क्रिकेट में आगे नहीं बढ़ पाए। इसके बाद उन्होंने अभिनय में हाथ आजमाया और यहां उनका सितारा चमक गया। इरफान खान मस्त मौला किस्म के इंसान रहे हैं। उन्होंने अपने नाम में भी कई बार परिवर्तन किए हैं।

Irrfan Khan Birthday Know Why Actor Has Extra R In His Name and Also Why He Removed Khan From Surname
इरफान खान - फोटो : Social Media

इरफान खान अपनी जिंदगी को लेकर काफी क्लियर रहे हैं। उन्होंने पर्दे पर तो अपने अभिनय से दम दिखाया ही। साथ ही उनकी निजी जिंदगी से भी लोगों को काफी प्रेरणा मिलती है। एक मौका ऐसा आया था जब इरफान खान ने अपने नाम के आगे से अपना सरनेमा 'खान' हटा लिया था। इसके अलावा उनके नाम में एक ट्विस्ट और था जिसके बारे में इरफान ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था।

Irrfan Khan Birthday Know Why Actor Has Extra R In His Name and Also Why He Removed Khan From Surname
इरफान खान - फोटो : पीटीआई

दरअसल इरफान खान अंग्रेजी में अपना नाम Irrfan Khan लिखा करते थे। जिसमें एक R एक्स्ट्रा लगा हुआ था। इस बारे में जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने ऐसा क्यों किया है। इसके जवाब में उन्होंने कहा था कि दूसरा R लगाने के बाद उनके नाम का उच्चारण कुछ अलग तरह से होगा। इरफान ने बताया था कि ये उच्चारण उन्हें बहुत पसंद है इस वजह से उन्होंने अपने नाम में एक्स्ट्रा R लगा लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Irrfan Khan Birthday Know Why Actor Has Extra R In His Name and Also Why He Removed Khan From Surname
इरफान खान - फोटो : YouTube

वहीं इरफान खान ने अपने नाम से सरनेम 'खान' भी हटा लिया था। इसके पीछे की वजह बताते हुए उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था, 'मैं इरफान हूं, सिर्फ इरफान। मैंने कुछ समय पहले से अपने नाम से 'खान' हटा लिया है। दरअसल मैं अपने धर्म, अपने सरनेम या अपनी ऐसी किसी चीज की वजह से पहचाना जाना नहीं चाहता। मैं अपने पूर्वजों के काम की वजह से पहचान बनाना नहीं चाहता।'

विज्ञापन
Irrfan Khan Birthday Know Why Actor Has Extra R In His Name and Also Why He Removed Khan From Surname
इरफान खान - फोटो : Social Media

बता दें कि इरफान खान का पूरा नाम साहबजादे इरफान अली खान था। इरफान अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए जाने जाते थे। इरफान के लिए कहा जाता था कि वो अपनी आंखों से अभिनय करते हैं। इरफान ने अपने करियर की शुरुआत टीवी सीरियल 'चाणक्य' और 'चंद्रकांता' से की थी। कुछ समय तक उन्होंने धारावाहिकों में काम करने के बाद फिल्म 'सलाम बॉम्बे' से बॉलीवुड डेब्यू किया और फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

पढ़ें: सपनों के शहर मुंबई पहुंचे होनहार मॉडल के साथ सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो बनाकर दी बदनाम कर देने की धमकी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed