सब्सक्राइब करें

इरफान खान की भारत वापसी से फैन्स में खुशी की लहर, बोले- 'आ गया हमारा हीरो'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अरविंद अरविंद Updated Wed, 03 Apr 2019 09:18 PM IST
विज्ञापन
irrfan khan return in india and his fans reaction on twitter
Irrfan Khan - फोटो : social media

डायलॉग बोलने के अपने खास अंदाज और उम्दा एक्टिंग के लिए चर्चित इरफान खान ने बुधवार को ट्विटर पर ऐलान किया है कि वह जल्द ही भारत वापस आने वाले हैं। इरफान के इस ट्वीट के बाद से सोशल मीडिया पर उनके प्रशंसकों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है।

Trending Videos
irrfan khan return in india and his fans reaction on twitter
Irrfan Khan - फोटो : social media

अब से लगभग एक साल पहले 5 मार्च, 2018 को इरफान खान ने ट्वीट करके अपने फैंस को अपनी बीमारी 'न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर' के बारे में बताया था। इसके बाद से वह ब्रिटेन की राजधानी लंदन में रहकर अपना इलाज करवा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
irrfan khan return in india and his fans reaction on twitter
Irrfan Khan - फोटो : social media

इरफान ने कहा 'शुक्रिया'
इरफान ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करके बेहद भावनात्मक अंदाज में लिखा है, "जीतने की भागदौड़ में शायद हम ये भूल जाते हैं कि हमारे लिए लोगों के दिलों में जो प्यार होता है, उसकी अहमियत क्या होती है, लेकिन अपने बुरे दिनों में हमें ये सब याद आता है, अपनी जिंदगी के ऐसे ही दिनों से होकर गुजरने के बाद मैं थोड़ा रुककर आप लोगों से मिले अपार प्यार के लिए आभार जताना चाहता हूं क्योंकि इलाज के दौरान आपकी शुभकामनाओं ने ही मुझे दर्द का सामना करने की हिम्मत दी, तो अब मैं आपके पास वापस आ रहा हूं और आप सभी का तह दिल से शुक्रिया।" 


irrfan khan return in india and his fans reaction on twitter
Irrfan Khan - फोटो : social media

'हीरो वापस आ गया'
इरफान की एक्टिंग के दीवाने ट्विटर यूजर्स ने उनकी वापसी पर अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। जिगर पटेल नाम के ट्विटर यूजर लिखते हैं, "हमारा हीरो वापस आ गया है...सर, हम आपके स्क्रीन पर आने का इंतजार नहीं कर सकते।" वहीं, विशाल सुदर्शनवार लिखते हैं, "प्यार, दुआएं और प्रार्थनाओं में दम होता है, आपको वापस आना ही होगा ताकि आप अपना जादू दिखाना दोबारा शुरू करें।" 


 

 

विज्ञापन
irrfan khan return in india and his fans reaction on twitter
Irrfan Khan - फोटो : amar ujala

इरफान खान की वापसी पर भारत ही नहीं पाकिस्तान, ब्रिटेन, और सऊदी अरब से भी उनके फैंस अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। सऊदी अरब से ट्विटर यूजर ओर्जवान इस्क लिखती हैं, "अल्हमदुल्लाह, हम बहुत खुश हैं कि आप वापस आ गए हैं, हम आपकी फिल्में देखने का इंतजार करेंगे।" मोहित नंदवानी नाम के ट्विटर यूजर लिखते हैं, "अरे, हम कैसे भगवान को हमारा सबसे बेहतरीन एक्टर ले लेने देते, आपका स्वागत है इरफान।" इरफान आने वाले दिनों में अपनी फिल्म हिंदी मीडियम के सीक्वल और विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बन रही एक फिल्म में नजर आ सकते हैं। 


अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed