सब्सक्राइब करें

रोचक तथ्य: 4 बार पार्टी बदल चुकी हैं जया प्रदा, अब भाजपाई बन आजम खान को देंगी चुनौती

बीबीसी हिंदी Published by: Gaurav Pandey Updated Wed, 03 Apr 2019 08:45 PM IST
विज्ञापन
Jaya Prada From Bollywood most beautiful actress to challenge Azam Khan life facts about actress
जया प्रदा - फोटो : सोशल मीडिया
राजनीति का महारथी वही बनता है जो यहां अवसरों का खेल समझ सके। अवसरों की इसी तलाश में जया प्रदा बीजेपी में शामिल हो गईं। पार्टी ने उन्हें उत्तर प्रदेश की रामपुर सीट से उम्मीदवार घोषित किया है। रामपुर सीट जया प्रदा के लिए नई नहीं है, वो साल 2004 से लेकर 2014 तक रामपुर की सांसद रही हैं। इस दौरान सीट पर उनकी दावेदारी बतौर सपा उम्मीदवार रही थी लेकिन इस बार उनकी दावेदारी सपा के उम्मीदवार आजम खान के खिलाफ है।
Trending Videos
Jaya Prada From Bollywood most beautiful actress to challenge Azam Khan life facts about actress
जया प्रदा - फोटो : सोशल मीडिया

एक वक्त वो भी था जब आजम खान उनके लिए रामपुर की जनता से वोट मांगा करते थे, लेकिन अब वो उन्हें वोट ना देने की अपील करते हुए नजर आएंगे। जया प्रदा के राजनीतिक सफर का जब भी जिक्र होगा तो उसके साथ अमर सिंह का नाम जुड़ा होगा। अमर सिंह जब भी जिस राजनीतिक पार्टी में रहे जया प्रदा भी उनके साथ रहीं। बीजेपी से पहले जया प्रदा समाजवादी पार्टी, राष्ट्रीय लोक दल और तेलगू देशम पार्टी का हिस्सा रही थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jaya Prada From Bollywood most beautiful actress to challenge Azam Khan life facts about actress
जया प्रदा - फोटो : सोशल मीडिया

तेलुगू सिनेमा में जया प्रदा ने अपने करियर की शुरुआत 1975-76 के आसपास की। साल 1979 में के. विश्वनाथ के निर्देशन में बनी फिल्म सरगम से उन्होंने बॉलीवुड में एंट्री ली। ये फिल्म काफी हिट रही लेकिन इसने उनके करियर को कोई फायदा नहीं दिया। उनके बॉलीवुड करियर के लिए सबसे बड़ा साल रहा 1984। इस साल जितेंद्र और श्रीदेवी के साथ उनकी फ़िल्म 'तोहफा' आई। इस फिल्म में उनकी को-स्टार रहीं श्रीदेवी आगे चल कर उनकी बड़ी प्रतिद्वंदी बनीं। वरिष्ठ पत्रकार यासिर उस्मान बताते हैं कि देश के महान फिल्म निर्माताओं में से एक सत्यजीत रे ने जया प्रदा को "बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्री" बताया था।

Jaya Prada From Bollywood most beautiful actress to challenge Azam Khan life facts about actress
जया प्रदा - फोटो : सोशल मीडिया
यासिर उस्मान कहते हैं, ''जया प्रदा का बॉलीवुड करियर चार साल का ही रहा। साल 1984 से लेकर 1988 तक वे बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में शुमार रहीं। 1984 में उनकी अमिताभ बच्चन के साथ एक फिल्म आई 'शराबी'। शराबी ने जया प्रदा के बॉलीवुड के करियर को ऊपर उठाने का काम किया।
वो बड़े स्टार्स के साथ काम करती थीं। उन्होंने अमिताभ बच्चन, जितेंद्र जैसे उस वक्त के स्टार्स के साथ काम किया लेकिन साल 1988 से उनके फिल्मी करियर का ढलान शुरू हुआ। 1990 में आज का अर्जुन फिल्म उनके करियर की आखिरी मुख्य भूमिका वाली फिल्म रही"
विज्ञापन
Jaya Prada From Bollywood most beautiful actress to challenge Azam Khan life facts about actress
जया प्रदा - फोटो : सोशल मीडिया

शायद अपने फिल्मी करियर की परिस्थिति भांपते हुए ही जया प्रदा ने राजनीति में संभावनाएं तलाशनी शुरू की। 1994 में वो एनटी रामा राव (एनटीआर) के बुलावे पर आंध्र प्रदेश की तेलुगू देशम पार्टी में शामिल हुईं। एनटीआर और जया प्रदा ने कई तेलुगू फिल्मों में एक साथ काम किया था और यही वजह रही कि उन्होंने ये प्रस्ताव स्वीकार भी किया लेकिन राजनीतिक महत्वकांक्षाओं ने जया प्रदा को दक्षिण की राजनीति से उत्तर भारत की राजनीति का रास्ता दिखाया। आंध्र प्रदेश के पत्रकार कृष्णा राव कहते हैं, ''1996 में टीडीपी ने जया प्रदा को राज्यसभा सांसद बनाया लेकिन जब उन्हें दोबारा राज्यसभा के लिए नामित नहीं किया गया तो वो नाराज हो गईं। टीडीपी में रहते हुए रेणुका चौधरी और जया प्रदा के बीच मुकाबला रहा। जया प्रदा की हमेशा शिकायत रही कि रेणुका चौधरी को पार्टी ज्यादा तरजीह देती है।''

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed