{"_id":"5ca3f60cbdec222dcc577bf9","slug":"irrfan-khan-spotted-at-mumbai-airport-he-remove-mask-in-front-of-paparazzi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मुंबई एयरपोर्ट पर फैशनेबल अंदाज में दिखे इरफान, दुआओं के लिए फैंस का शुक्रिया","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मुंबई एयरपोर्ट पर फैशनेबल अंदाज में दिखे इरफान, दुआओं के लिए फैंस का शुक्रिया
Wed, 03 Apr 2019 01:40 PM IST
विजय जैन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजय जैन
Updated Wed, 03 Apr 2019 01:40 PM IST
विज्ञापन
Irrfan Khan
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले एक साल से कैंसर से संघर्ष कर रहे मशहूर अभिनेता इरफान खान फिर से हिंदी सिनेमा में धीरे धीरे सक्रिय हो रहे हैं। मंगलवार को वह मुंबई एयरपोर्ट में काफी फैशनेबल कपड़े पहने नजर आए जिससे कि अंदाजा लग सकता है वह बेहतर महसूस कर रहे हैं। इरफान ने बुधवार को एक संदेश भी अपने चाहने वालों को जारी किया और सभी प्रशंसकों का दुआओं के लिए शुक्रिया अदा किया।
Irrfan Khan
- फोटो : instagram
इन तस्वीरों को देखकर भरोसा बनता है कि इरफान की सेहत लगातार सुधर रही है। पिंक टी शर्ट और फ्लोरल शर्ट पहने इरफान के चेहरे पर भी पहले जैसा भरोसा दिखने लगा है। काला चश्मा और कैमोफ्लॉज पैंट्स पहने इरफान ने फोटोग्राफर्स का अभिवादन भी किया। मुंबई ये इरफान निजी यात्रा के लिए जयपुर पहुंचे हैं। उनके करीबी लोगों का कहना है कि इरफान अपनी अगली फिल्म इंग्लिश मीडियम की शूटिंग लंदन में शुरू करने वाले हैं, इस फिल्म में उनके साथ करीना कपूर होंगी।
Irrfan Khan
- फोटो : social media
इरफान जब से अपना इलाज कराकर वापस मुंबई लौटे हैं, बहुत कम लोगों से मिल रहे हैं। उनकी हिट फिल्म हिंदी मीडियम के सीक्वेल इंग्लिश मीडियम को लेकर भी तैयारियां जारी हैं और उम्मीद की जा रही है कि इस फिल्म की शूटिंग जल्द शुरू होगी। मंगलवार को वह मुंबई एयरपोर्ट पर दिखे तो एक बार फिर पहले की तरह वह अपनी नाक को एक काले रूमाल से ढके हुए थे। हालांकि बाद में फोटोग्राफर्स के कहने पर उन्होंने रूमाल चेहरे से हटा लिया। नई तस्वीरों में इरफान खान कलरफुल शर्ट, डार्क पिंक टी-शर्ट और ब्लू पेंट में और टोपी लगाए नजर आए। शुरुआत में उन्होंने पहले की तरह अपना चेहरा छिपाए रखा, लेकिन पूरी तरह से मीडिया के कैमरों के समाने आते ही उन्होंने अपने मुंह पर लगे कपड़े को हटा दिया। इरफान की तबीयत से जुड़ी जानकारी बीच-बीच में उनके करीबी दोस्त और फिल्म निर्माता तिगमांशू धूलिया कई बार दे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Irrfan Khan
- फोटो : social media
इससे पहले भी उन्हें बीते दिनों मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया था। इस दौरान एयरपोर्ट पर इरफान खान अपने चेहरे को छिपाए हुए थे ताकि किसी भी तरह के इंफेक्शन से बच सकें। इरफान की भारत वापसी उनके फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है।
52 वर्षीय इरफान ने पिछले साल मार्च में बताया था कि वह न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर से पीड़ित हैं। जिसके बाद वह इलाज करवाने लंदन चले गए थे। बीते दिनों डेक्कन क्रॉनिकल से बात करते हुए तिगमांशू धूलिया ने कहा था - 'इरफान के भारत आते ही मैं उनसे मुलाकात करूंगा। वह अब पूरी तरह से ठीक हैं। इरफान ने मुझसे कहा था कि वह 'हिंदी मीडियम 2' की शूटिंग शुरू करेंगे।' खबरों की मानें तो इरफान खान जल्द ही हिंदी मीडियम के सीक्वल की शूटिंग शुरू करेंगे। इसका पहला पार्ट दर्शकों ने पसंद किया था।
52 वर्षीय इरफान ने पिछले साल मार्च में बताया था कि वह न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर से पीड़ित हैं। जिसके बाद वह इलाज करवाने लंदन चले गए थे। बीते दिनों डेक्कन क्रॉनिकल से बात करते हुए तिगमांशू धूलिया ने कहा था - 'इरफान के भारत आते ही मैं उनसे मुलाकात करूंगा। वह अब पूरी तरह से ठीक हैं। इरफान ने मुझसे कहा था कि वह 'हिंदी मीडियम 2' की शूटिंग शुरू करेंगे।' खबरों की मानें तो इरफान खान जल्द ही हिंदी मीडियम के सीक्वल की शूटिंग शुरू करेंगे। इसका पहला पार्ट दर्शकों ने पसंद किया था।
विज्ञापन
Irrfan Khan
- फोटो : social media
रिपोर्ट्स के मुताबिक 'हिंदी मीडियम' फिल्म में राधिका मदान और राधिका आप्टे होंगी। कहा जा रहा है अब इस फिल्म की कहानी राधिका मदान के विदेशी की यूनिवर्सिटी में दाखिले को लेकर होगी। इस फिल्म की पहली कड़ी में पाकिस्तानी एक्ट्रेस सबा कमर थी लेकिन भारत और पाकिस्तान के तनाव के बीच सबा को फिल्म के सीक्वेंस में नहीं लिया गया। सबा कमर ने अपने किरदार से बहुत सुर्खियां बटोरी थीं।