फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन 5 एक्टर्स ने भी रचाई अपने से आधी उम्र की लड़की से शादी, सैफ-करीना का अफेयर तो सेट पर हुआ शुरू

Wed, 03 Apr 2019 01:19 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 03 Apr 2019 01:19 PM IST
विज्ञापन
these Bollywood actors also choose much younger girls to get married
सैफ-करीना
प्यार और रिश्तों में उम्र मायने नहीं रखती है। इस जुमले को सच साबित करते हैं ये स्टार्स। बॉलीवुड में आपको कई ऐसे उदाहरण मिल जाएंगे जहां इन स्टार्स ने अपने से आधी उम्र की लड़की से शादी रचाई है। आइए आज बात करते हैं उन्हीं में से कुछ की।


सैफ अली खान- करीना कपूर

बॉलीवुड के सबसे हॉट कपल की लिस्ट में शामिल जोड़ा सैफ अली खान और करीना कपूर खान के बीच एक दो नहीं बल्कि पूरे 10 साल का अंतर है। दोनों की लव स्टोरी काफी मजेदार है। एक इंटरव्यू में करीना ने बताया कि एक समय ऐसा भी आया था कि जब सैफ से शादी करने के लिए उन्होंने घर से भागने तक का प्लान बना लिया था। बता दें, फिल्म 'टशन' से दोनों कलाकारों के बीच प्यार शुरू हुआ था। आज दोनों का एक बेटा 'तैमूर' है।
these Bollywood actors also choose much younger girls to get married
Milind Soman Ankita Tanwar - फोटो : twitter
मिलिंद सोमन और अंकिता कंवर
बॉलीवुड एक्टर और मॉडल मिलिंद सोमन ने पिछले साल खुद से 27 साल छोटी लड़की से शादी की थी। अपनी फिटनेस के लिए अक्सर सुर्खियों में रहने वाले मिलिंद ने लंबे समय तक अंकिता कंवर को डेट करने के बाद उनसे शादी की थी। 52 वर्षीय मिलिंद और 27 वर्षीया अंकिता कंवर के बीच लंबे समय से दोस्ती चली आ रही थी। बता दें, इससे पहले मिलिंद ने फ्रेंच एक्ट्रेस मेलिन जंपानोई से शादी की थी जो महज 3 साल बाद ही टूट गई थी।
 
these Bollywood actors also choose much younger girls to get married
dilip kumar
दिलीप कुमार- सायरा बानो
बॉलीवुड की सबसे रोमांटिक जोड़ियों में से एक जोड़ी दिलीप कुमार और सायरा बानो की है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस जोड़ी के बीच 22 साल का अंतर है। दिलीप कुमार ने सायरा बानो से जब शादी कि तो उनकी उम्र 44 साल थी और सायरा बानो सिर्फ 22 साल की। उम्र में इतना अंतर होने और शादी के 50 साल बाद बीत जाने के बाद भी दोनों के बीच प्यार कभी कम नहीं हुआ। सायरा हर मुश्किल घड़ी में दिलीप कुमार के साथ खड़ी रहती हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
these Bollywood actors also choose much younger girls to get married
meera shahid
शाहिद कपूर-मीरा राजपूत
बॉलीवुड के क्यूट कपल की लिस्ट में शामिल शाहिद और मीरा की जोड़ी जब कभी एक साथ कहीं स्पॉट की जाती है तो खबरें बन जाती हैं। इस जोड़ी के बीच 13 साल का ऐज गैप है। खास बात यह है कि इनकी लव मैरिज नहीं बल्कि अरेंज मैरिज हुई है। इस शादी से दोनों की एक बेटी मीशा और बेटा जैन भी है। 
 
विज्ञापन
these Bollywood actors also choose much younger girls to get married
sanjay and Manya Dutt
मान्यता दत्त और संजय दत्त
मान्यता दत्त और संजय दत्त के बीच 20 साल का फर्क है। न उम्र सीमा हो न जन्मों का हो बंधन... ये गाना मान्यता पर बिल्कुल फिट बैठता है। मान्यता ने खुद से 20 साल बड़े संजय दत्त के साथ शादी की। इनकी शादी के 10 साल से ज्यादा हो चुके हैं और दोनों की जोड़ी बॉलीवुड की बेहतरीन जोड़ियों में गिनी जाती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed