{"_id":"5b8cd8e842c79246353bc997","slug":"is-nimrat-kaur-dating-indian-cricket-team-coach-ravi-shastri","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉलीवुड की इस अदाकारा पर आया रवि शास्त्री का दिल, सैफ की पत्नी के साथ अफेयर भी रहा था सुर्खियों में!","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बॉलीवुड की इस अदाकारा पर आया रवि शास्त्री का दिल, सैफ की पत्नी के साथ अफेयर भी रहा था सुर्खियों में!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
क्रिकेट और बॉलीवुड एक्ट्रेस की लव स्टोरी का सिलसिला कई दशकों से चला आ रहा है। कई बार बॉलीवुड एक्ट्रेस के क्रिकेटर्स से अफेयर होने की खबरें आई तो किसी ने अपने अफेयर को शादी का रूप दे दिया। विराट कोहली ने जहां अनुष्का शर्मा से लव मैरिज की तो वहीं युवराज सिंह ने ब्रिटिश मूल की भारतीय फिल्म अभिनेत्री हेजल कीच से शादी कर ली। इस लिस्ट में एक नया नाम जुड़ने जा रहा है।
2 of 4
ravi shastri
इंडियन क्रिकेट टीम के कोच बन चुके रवि शास्त्री का अफेयर एयरलिफ्ट एक्ट्रेस निमरत कौर से बताया जा रहा है। पुणे मिरर की खबर की मानें तो रवि शार्त्री और निमरत कौर एक दूसरे को पिछले 2 साल से डेट कर रहे हैं। हालांकि दोनों ने किसी को कानो कान इस बात की खबर नहीं लगने दी। रिपोर्ट के मुताबिक शास्त्री और निम्रत को एक जर्मन कारमेकर ने साल 2015 से अपनी लग्जरी कार के लॉन्च के लिए साइन किया है।
3 of 4
ravi shastri
साल 2015 दोनों की पहली मुलाकात भी हुई थी। शास्त्री फिलहाल भारत के इंग्लैंड दौरे में टीम इंडिया के साथ हैं। वहीं, निमरत कौर वेब सीरीज में काम कर रही हैं। बता दें इससे पहले शास्त्री का नाम सैफ अली खान की एक्स वाइफ अमृता सिंह से जोड़ा गया था। अमृता कभी रवि के प्यार में गिरफ्त थीं और खुलेआम उन्हें स्टेडियम में चियर भी करती थीं। दोनों की नजदीकियां तब सुर्खियों में आईं जब एक मैगजीन के कवर पर दोनों साथ नजर आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
बाद में रवि ने साल 1990 में रितु सिंह से शादी कर ली और अमृता भी सैफ के साथ शादी के बंधन में बंध गई।80 के दशक में रवि को क्रिकेट टीम का पोस्टर ब्वॉय कहा जाता था, जिन पर लाखों लड़कियां जान छिड़कती थीं। उनकी महिला फैन फॉलोइंग की कमी नहीं थी। शादी से पहले उनके और बॉलीवुड एक्ट्रेस अमृता सिंह के लव अफेयर की चर्चा भी गरम रही थी। अब इस खबर के साथ ही रवि शास्त्री एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।