ईशा अंबानी से लेकर मीका सिंह तक, बॉलीवुड और टीवी की दुनिया की ये हैं 5 बड़ी खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुनवाई के बाद मीका फिर से गए जेल
यौन शोषण के मामले में फंसे सिंगर मीका सिंह की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कोर्ट ने सुनवाई के बाद मीका को फिर से जेल में डाल दिया है। इससे पहले दुबई पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था। बता दें कि 17 साल की एक ब्राजीलियन युवती ने उन पर यौन शोषण के आरोप लगाए थे। युवती का कहना था कि मीका उन्हें आपत्तिजनक तस्वीरें भेजते थे। मीका अपने सिंगिंग परफॉर्मेंस के सिलसिले में दुबई में थे।
दिलीप कुमार का असली नाम यूसुफ खान है। 11 दिसंबर को दिलीप साहब 96 साल के हो गए हैं। उनके जन्मदिन पर अगर उनकी पत्नी शायरा बानो की बात न हो तो दिलीप साहब का जन्मदिन अधूरा होगा। जब भी बॉलीवुड सितारों की प्रेम कहानियों की बात की जाती है तो सायरा बानो और दिलीप कुमार का नाम सबसे पहले लिया जाता है। शादी के इतने साल बाद भी सायरा और दिलीप का रिश्ता उतना ही मजबूत है। अल्जाइमर से पीड़ित दिलीप साहब का सायरा पूरा ख्याल रखती हैं।
पढ़ें: 22 साल बड़े दिलीप कुमार पर कैसे आया सायरा बानो का दिल, बड़ी रोमांचक है लव स्टोरी
मशहूर सितारवादक पंडित रविशंकर ने आज ही के दिन दुनिया को अलविदा कह दिया था। पंडित रविशंकर ने भारतीय शास्त्रीय संगीत को पूरी दुनिया में अलग पहचान दिलाई। उनकी उपलब्धियों को देखते हुए साल 1999 में रविशंकर को भारत सरकार ने सबसे बड़े सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया। रविशंकर ने विश्व प्रसिद्ध बैंड बीटल्स के साथ भी काम किया है। उन्होंने अपने बेटी अनुष्का शंकर के साथ कई कॉन्सर्ट किए। रविशंकर 1986 से लेकर 1992 तक राज्यसभा के सदस्य भी रहे। यही नहीं रविशंकर को तीन बार ग्रैमी अवॉर्ड मिल चुका है।
पढ़ें: शादीशुदा होते हुए भी लिव इन में रहे थे रविशंकर, विवादों से भरी जिंदगी, मिल चुका है भारत रत्न
बिग बॉस 12 अपने अंतिम पड़ाव पर है। इस हफ्ते घर में कंटेस्टेंट के परिवारवाले उनसे मिलने आते हैं। दीपिका कक्कड़ के पति शोएब इब्राहिम भी बिग बॉस के घर पहुंचे। इस दौरान दीपिका अपने पति शोएब को देखकर बेहद भावुक हो जाती हैं और खूब रोने लगती हैं।
पढ़ें: बिग बॉस के घर में पति शोएब को देखकर भावुक हुईं दीपिका कक्कड़, शोएब ने दी यह सलाह