फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jackie Shroff: अनिल कपूर के इनसिक्योर वाले बयान पर जैकी श्रॉफ का रिएक्शन आया सामने, बोले- उसका दिल साफ है

Sun, 18 Sep 2022 10:39 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sun, 18 Sep 2022 10:39 AM IST
विज्ञापन
Jackie Shroff reacts to Anil Kapoor statement on Koffee With Karan 7 that he feels insecure
अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया

करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण 7' के लेटेस्ट एपिसोड में वरुण धवन और अनिल कपूर नजर आए थे। शो में दोनों ने अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर बात की थी। इसी दौरान अनिल कपूर ने नेपोटिज्म के सवाल पर कहा था कि वह अपने काम पर ज्यादा ध्यान देते हैं। वहीं, उन्होंने बताया था कि अपने करियर की शुरुआत में वह जैकी श्रॉफ से इनसिक्योर महसूस करते थे। अब इस पर जैकी श्रॉफ ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Jackie Shroff reacts to Anil Kapoor statement on Koffee With Karan 7 that he feels insecure
अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, 'कॉफी विद करण 7' में अनिल कपूर ने कहा था कि वह जैकी श्रॉफ से इनसिक्योर हो गए थे क्योंकि जैकी के आउटसाइटर होने के बाद भी उन्हें सुभाष घई ने 'हीरो' से लॉन्च किया था। ऐसे में वह अपनी पहली ही फिल्म से ए लिस्टेड एक्टर्स की लिस्ट में आ गए थे। अनिल उस समय साउथ की फिल्में कर रहे थे और उन्हें ये कुछ खास अच्छा नहीं लगा था। जब करण ने पूछा कि क्या आप जैकी की सफलता के बारे में असुरक्षित महसूस करते थे? इस पर अनिल ने कहा, 'हां वह बहुत सफल हो गए थे।'

Jackie Shroff reacts to Anil Kapoor statement on Koffee With Karan 7 that he feels insecure
जैकी श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, अब हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जैकी श्रॉफ ने अनिल कपूर के इस कमेंट पर अपना जवाब दिया। जैकी ने कहा, 'अपने बड़े भाई की ओर देखना बहुत सामान्य है। लेकिन मैं जानता हूं कि वह एक ऐसा इंसान है जो मेरी बहुत परवाह करता है। उसका दिल बिल्कुल साफ है और वह जो महसूस करता है बोलता है। जब अनिल कपूर जैसी क्षमता वाला इंसान आपके लिए कुछ कहता है और क्रेडिट देता है, तो इससे मुझे बहुत सम्मान महसूस होता है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Jackie Shroff reacts to Anil Kapoor statement on Koffee With Karan 7 that he feels insecure
जैकी श्रॉफ - फोटो : Instagram

जैकी श्रॉफ के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह 'अतिथि भूतों भव' में प्रतीक गांधी और शर्मिन सहगल के साथ दिखाई देंगे। वहीं, अनिल कपूर एक्शन फिल्म 'फाइटर' में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण के साथ नजर आने वाले हैं। उनके पास पाइपलाइन में रणबीर कपूर के साथ संदीप रेड्डी वांगा की 'एनिमल' भी है। बता दें कि अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ ने कई फिल्मों में साथ काम किया है और दोनों अच्छे दोस्त हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed